कैसा होता है कैसुरीना का पेड़ ,जानिये सम्पूर्ण जानकारी

कैसुरीना के पेड़ को देसी पाइन के नाम से भी जाना जाता है। यह फूलो के पौधों की एक प्रजाति है, जो कैसुरिनासी परिवार से सम्बंधित है।

कैसुरीना वृक्ष बहुत तेजी से बढ़ने वाला एक सदाबहार वृक्ष है। इस पेड़ की ऊंचाई 40 मीटर होती है, साथ ही इस पेड़ का व्यास यानी चौड़ाई 60 सेंटीमीटर होता है।

यह पेड़ दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्वी दोनों मोनसून में अच्छे से बढ़ती है। दक्षिण भारत में इसकी खेती रेतली समुन्द्र तटों को फिर से प्राप्त करने के लिए की जा रही है।

कैसुरीना पेड़ की लकड़ी ठोस होती है, इसीलिए बढ़ई भी इसके साथ काम करने में असमर्थ रहते है। यह पेड़ बीम और पोस्ट के लिए अधिक उपयोगी माना जाता है।

यह पेड़ मिट्टी की उर्वरकता के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।

महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2 WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं