फसलों का अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए अक्टूबर माह के कृषि संबंधी आवश्यक कार्य

किसानों रबी का मौसम शुरू होने वाला है। इस समय किसान अपनी खरीफ की फसलों की कटाई करके रबी की फसलों की बुवाई करेंगे।

धान की फसल में कटाई से 10–15 दिन पूर्व खेत में पानी लगाना बंद कर देना चाहिए।

इस समय रबी की तिलहनी फसलों की बुवाई भी किसान कर सकते हैं। रबी की प्रमुख तिलहनी फसलें – राई एवं सरसों, अलसी और कुसुम आदि की बुवाई इस महीने में की जाती है।

चना, मटर और मसूर की बुवाई अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े से नवंबर के प्रथम पखवाड़े के मध्य तक समाप्त कर लेनी चाहिए।

रबी की मुख्य चारा फसलों में बरसीम, रिजका और जई आदि शामिल हैं। उपरोक्त फसलों की बुवाई का समय मध्य अक्टूबर से मध्य नवम्बर है।

इस महीने में मिर्च एवं टमाटर के खेतों में विषाणु रोग से ग्रसित पौधों को उखाड़कर जमीन में गाड़ दें ताकि रोग को फलने से रोका जा सकें।

EICHER 333 SUPER PLUS ट्रैक्टर के फीचर्स के बारे में जाने यहां