आड़ू (Peach) एक लोकप्रिय फल है जिसकी खेती मुख्य रूप से पर्वतीय और उप-पर्वतीय क्षेत्रों में की जाती है।
आड़ू की खेती के लिए दोमट एवं बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। मिट्टी की गहराई 2.5 से 3 मीटर होनी चाहिए और इसका pH मान 5.5 से 6.8 के बीच होना चाहिए।
खेत की पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए, इसके बाद 2-3 बार आड़ी-तिरछी जुताई कर समतल बनाना आवश्यक है।
– प्रारंभिक चरण में पौधों की नियमित सिंचाई करनी चाहिए।– गर्मी के मौसम में 15-20 दिन के अंतराल पर सिंचाई आवश्यक होती है।
– आड़ू की तुड़ाई अप्रैल से मई तक की जाती है।– फल का रंग बदलने और गुद्दा नरम होने पर तुड़ाई करें।