जानिए Mahindra 595 ट्रैक्टर की hp पावर और इसके फीचर्स के बारे में

Published on: 09-May-2024

भारत में महिंद्रा कंपनी एक प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता है, जो किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पैक के साथ पूरी तरह से तैयार है, जो आपके खेती के तरीके को बदल देगा। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर खेतो पर अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही ट्रैक्टर लेकर आए है जो की आपकी खेती के कार्य को आसान बना देगा। 

इस ट्रैक्टर का नाम Mahindra 595 है। खेती को आसान और लाभदायक बनाने में यह ट्रैक्टर अहम भूमिका निभाता है। आपको Mahindra 595 की HP भी शानदार मिलती है। 

इस लेख में आप Mahindra 595 HP, फीचर्स और कीमत के बारे में जानेंगे।

Mahindra 595 ट्रैक्टर के बारे में विवरण

Mahindra 595 की hp की बात करे तो ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन पावर के साथ में आता है, साथ ही इस ट्रैक्टर में आकर्षक डिज़ाइन आपको मिल जाता है। 

ये ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का निर्माण उन किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है जो कि एक ही ट्रैक्टर में शक्ति और आधुनिक फीचर्स पाना चाहते है। 

Mahindra 595 hp पावर क्या है?

Mahindra 595 hp की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP मिल जाती है। Mahindra 595, 50 hp के साथ में खेत पर शानदार प्रदर्शन करता है। Mahindra 595 कंपनी ने 3 सिलिंडर प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2523 CC है। 

इस ट्रेक्टर का इंजन 2100 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। Mahindra 595 ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर(PTO Power) 45.4 एचपी मिल जाती है। 

Mahindra 595 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Mahindra 595 के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। 
  • Mahindra 595 शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। Mahindra 595 ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।
  • ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं।
  • Mahindra 595 ट्रैक्टर में भारी उपकरणों को खींचने और धकेलने के लिए 1600 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है।
  • Mahindra 595 ट्रैक्टर में आपको 56 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है। जिससे की आप एक बार उस में डीज़ल भरवाकर लंबे समय तक कार्य कर सकते है।
  • Mahindra 595 में आपको 6.00 x 16 के आगे के टायर मिलते है और 14.9 X 28 के पीछे के टायर मिलते है।

Mahindra 595 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Mahindra 595 की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.60-8.09 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। 

इस लेख में आपने Mahindra 595 hp के साथ में सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जाना है। अगर आप खेती बाड़ी या ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से जुडी जानकारी पाना चाहते है तो आप merikheti.com वेबसाइट पर आ सकते है।

श्रेणी