किसानों के दिल में जगह बना रहा 50 HP में सॉलिस कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर

Published on: 01-May-2024

भारतीय कृषकों के बीच कुछ कंपनियों के ट्रैक्टर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। सॉलिस यानमार ऐसी ही एक कंपनी है। यह कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) का प्रमुख ब्रांड है। सॉलिस के जापानी तकनीक वाले ट्रैक्टर भारत के कृषकों की प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण कर रहे हैं। 

यदि आप कृषि या उससे जुड़े कार्यों को आत्मविश्वास के साथ करना चाहते हैं, तो सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

जापानी तकनीक से तैयार किए गया 50 एचपी का यह ट्रैक्टर किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में मौजूद है। 

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर को जापानी तकनीक ने बनाया सबसे अलग 

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर में जापानी टेक्नोलॉजी का एडवांस इंजन, हाइड्रोलिक सिस्टम और ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 50 एचपी का E3 इंजन कर्व (फ्यूल+टॉर्क) के अनुसार निर्मित है। 

इसका शक्तिशाली इंजन ज्यादा पावर, टॉर्क और पिकअप से खेती के कार्यों को आसानी से करके किसानों को हमेशा खुश रखता है। 

ये भी पढ़ें: Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

डीजल की कम खपत के कारण किसानों को ज्यादा माइलेज और इंजन को लंबी उम्र मिलती है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर 2000 रेटेड RPM पर बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर में सटीक हाइड्रोलिक्स से काम आसान होगा 

सॉलिस 5015 ई में ADDC टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें स्मूथ संचालन के लिए नेक्स्ट जनरेशन हाइड्रोट्रोनिक हाइड्रोलिक कंट्रोल वाल्व दिया गया है। 

इसे डिजिटल रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इसका कंट्रोल सटीक होता है और उपकरण समान गहराई में चलता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। 

लिफ्ट का सेट करने के इसमें एडवांस जैक वाला सिस्टम दिया गया है जिससे उपकरणों को आसानी से जोड़ा जा सकता है। सोलिस 5015 ई Multi Disc Outboard OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट में है। सॉलिस 5015 ई 2WD ट्रैक्टर की कीमत 7.45 लाख रुपए से शुरू होकर 7.90 लाख रुपए तक है। वहीं, 4 व्हील ड्राइव 5015 सॉलिस की कीमत 8.50 लाख रुपए से 8.90 लाख रुपए तक है। 

ये भी पढ़ें: Solis 5515 E 4WD: बेहतरीन खूबियों और शानदार वारंटी के साथ निपटाए कृषि कार्य

इनमें डबल डिस्ट्रीब्यूटर वॉल्व से विशेष उपकरण संचालित होते हैं 

सॉलिस 5015 ई में डबल डिस्ट्रीब्यूटर वॉल्व प्रदान किए गए हैं, जिसकी मदद से एमबी प्लाऊ, डोजर और लेजर लेवलर जैसे उपकरण भी चलाए जा सकते हैं। इनको नियंत्रित करने का लीवर चालक की पहुंच में उपलब्ध कराया गया है।

पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है। अत्याधुनिक सोलिस 5015 ई एक जापानी तकनीक का चमत्कार है, जो विभिन्न फसलों और मिट्टी की विशिष्ट स्थितियों के लिए बनाया गया है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कुछ खास विशेषताएं इस प्रकार हैं

सोलिस E सीरीज ट्रैक्टर अपने ग्राहकों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। इसकी अग्रिम टेक्नोलॉजी में 10+5 ट्रांसमिशन के साथ ईज़ी शिफ्ट स्पीड प्लस गियरबॉक्स, उच्चतम PTO पावर, ड्यूल क्लच, विशाल प्लेटफॉर्म के साथ एडजस्टेबल सीट, LED गाइड लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एरोडायनामिक स्टाइल, इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर स्टीयरिंग, डुअल क्लच जैसी कई सारी अत्याधुनिक विशेषताएं हैं, जो इसको प्रतियोगिता से अलग बनाती हैं। इसमें 55 लीटर का ईंधन टैंक प्रदान किया गया है।

श्रेणी