स्वराज कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टर मॉडल्स और उनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी

Published on: 06-May-2024

भारत में स्वराज ट्रैक्टर महिंद्रा और महिंद्रा का जाना माना नाम है। जो की किसानों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टरों का निर्माण करता है। किसानों के बिच स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर बहुत लोकप्रिय है। 

इसका प्रमुख कारण स्वराज ट्रैक्टर के आकर्षण फीचर्स और किफायती कीमत है। स्वराज ट्रैक्टर की एक विशाल रंजे हे जिसमे 15 एचपी से लेकर 75 एचपी तक के ट्रैक्टर शामिल है।  इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे।

स्वराज कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टर मॉडल्स 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर

ये स्वराज कंपनी के सबसे शक्तिशाली और मशहूर ट्रैक्टर मॉडल है जो की 55 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है। 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3308 cc का इंजन मिल जाता है जो की 2000  के रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है। 

कांस्टेंट मेश प्रकार का ट्रांसमिशन इस ट्रैक्टर आपको मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) मिल जाते है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी है। 62 लीटर का इस ट्रैक्टर में आपको फ्यूल टैंक मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?

ट्रैक्टर में सामने के टायर 6.00  x 16 / 7.50 x 16 के मिल जाते है और पिछले टायर 14.9 x 28 / 16.9 X 28 के इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.00-8.80 लाख रूपए तक है। 

स्वराज 744 एफई 

स्वराज 744 एफई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 48 HP के इंजन के साथ में आता है। ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे किसानों के लिए काम आसान हो जाता है।

इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने ऑप्शनल ड्राई डिस्क टाइप के ब्रेक / तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। ट्रैक्टर 1900 किलोग्राम की हैवी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है, इसमें  6.00 x 16 ”/ 7.50 x 16” साइज के फ्रंट टायर और 13.6 x 28” / 14.9 X 28” के रियर टायर के साथ में ये ट्रैक्टर आता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.90 - 7.40 लाख रूपए तक है, ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

स्वराज 742 एक्स टी 

स्वराज 742 एक्सटी स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स वाला एक आधुनिक ट्रैक्टर है। स्वराज 742 एक्सटी एचपी एक 45 एचपी ट्रैक्टर है जिसमें 3-सिलेंडर, 3307 सीसी इंजन है, जो 2000 आरपीएम जनरेट करता है। 

यह ट्रैक्टर 2-व्हील ड्राइव में आता है। फ्रंट टायर 6.0 x 16 और रियर टायर दो साइज 13.6 x 28 या 14.9 x 28 में आते हैं। 742 एक्सटी अपने हाइड्रोलिक्स से 1700 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। 

इसमें एडीडीसी टाइप 3- पॉइंट लिंकेज है, जो खेती के कार्यों को आसान बनाता है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.40-6.75  लाख रूपए तक है।

श्रेणी