महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: जानें महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी या घटी

Published on: 02-May-2024

महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी क्षमता में भिन्न-भिन्न बहुउद्देशीय ट्रैक्टर तैयार कर लॉन्च करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स समस्त उपकरणों को कुशलतापूर्वक और कम गति से चला सकते हैं। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर्स की रखरखाव पर आने वाली लागत कम होने की वजह से आपको आसानी से मुनाफा कमाने में सक्षम बनाती है।

महिंद्रा समूह का हिस्सा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अपनी अप्रैल 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर का अप्रैल 2024 की बिक्री में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। 

महिंद्रा ने भारत में कितने ट्रैक्टर्स बेचे हैं ?

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी ने अप्रैल 2024 की घरेलू बिक्री में 1% प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में 35,805 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, विगत वर्ष इसी महीने में 35,398 महिंद्रा ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था।

महिंद्रा ट्रैक्टर की निर्यात बिक्री में कमी या बढ़ोतरी 

महिंद्रा कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 23% प्रतिशत की बढ़ोतरी हांसिल की है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने अपने 40 लाखवें ट्रैक्टर को बेचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है

कंपनी ने अप्रैल 2024 में भारत के बाहर अपने 1,234 ट्रैक्टरों को बेचा है, जबकि अप्रैल 2023 में 1007 यूनिट्स ट्रैक्टरों की ही निर्यात बिक्री की गई थी। 

महिंद्रा की कुल बिक्री में 2% प्रतिशत की बढ़ोतरी 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की इस सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अप्रैल महीने में कुल यानी (घरेलू + निर्यात) ट्रैक्टरों की बिक्री में 2% प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में 37,039 ट्रैक्टरों को बेचा है। वहीं, अप्रैल 2023 में 36,405 यूनिट्स ट्रैक्टरों की बिक्री की गई थी। 

श्रेणी