Ad

John Deere Tractor

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

खेती की लागत को कम करने के लिए किसान भाई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहाँ 40 HP पावर वाला इंजन है जो फ्यूल एफिशिएंट तकनीक का उपयोग करता है। इस इंजन की माइलेज 2100 आरपीएम के साथ आती है। भारत में कृषकों के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा विभिन्न अन्य कृषि यंत्रों को निर्मित करने के लिए जॉन डियर कंपनी को पहचाना जाता है। कंपनी के ट्रैक्टर आपको आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध हो जाते हैं, जो खेती के खर्चे को घटाने का कार्य करती है। यदि आप भी खेतीबाड़ी के खर्चे को घटाने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि कंपनी के इस ट्रैक्टर में 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशिएंट तकनीक के साथ तैयार किया है, जो 2100 आरपीएम के साथ शानदार माइलेज प्रदान करता है।

जॉन डियर 5105 4WD की विशेषताएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन उपलब्ध हो जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Type, Dual element एयर फिल्टर आता है। साथ ही, इसका इंजन 2100 आरपीएम पैदा करती है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 34.4 HP है। कंपनी ने अपने इस 5105 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 1810 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3410 MM लंबाई तथा 1750 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर का मिनीमम टर्निंग रेडियरस 2900 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:
जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जानें जॉन डियर 5105 4WD की कीमत तथा वारंटी के बारे में

भारत में जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख से 8.50 लाख रुपये तय की गई है। इस 5105 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर के साथ 5 वर्ष तक की वारंटी देती है।
14 फरवरी को जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 वर्जन लॉन्च करने जा रही है

14 फरवरी को जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 वर्जन लॉन्च करने जा रही है

ट्रैक्टर बाजार में जॉन डियर ट्रैक्टर एक जाना-पहचाना और किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर है। जानकारी के लिए बतादें, कि 14 फरवरी को कंपनी अपने जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 5.0 टेक्नोलॉजी किसानों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में क्रांति का भी कार्य करने वाली है।

जॉन डियर कंपनी भारत के किसानों के लिए एक नवीन टेक्नोलॉजी का अनावरण करने की तैयारी कर रही हैं, जो कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट परिवर्तन लाने का कार्य करने वाली है। बतादें, कि 14 फरवरी 2024 को कंपनी अपने जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 लॉन्च करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 5.0 टेक्नोलॉजी किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में क्रांति का भी कार्य करने वाली है। 

जॉन डियर कंपनी के इस 5.0 वर्जन से कृषकों को क्या लाभ मिलेगा? 

जॉन डियर कंपनी अपने इस 5.0 वर्जन में क्या कुछ विशेष देने वाली है, इस बात की जानकारी तो हमें 14 फरवरी 2024 को ही पता चलेगी। परंतु, ट्रैक्टर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ विशेषज्ञों का मानना है, कि जॉन डियर कंपनी ने हमेशा से ही नवीन टेक्नोलॉजी पर कार्य किया है, जिससे कृषकों के लिए खेती सहज बने और उनकी जिंदगी में खुशहाली आ सके। जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 में किसानों को कुछ नए उत्पाद देखने को मिल सकते हैं, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और नए कृषि समाधानों के लिए पर्याप्त हो सकते हैं। कंपनी की ये नई टेक्नोलॉजी किसानों को समय से आगे रखने में सहयोग करेगी और हर तरह की खेती और उपकरणों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। 

ये भी पढ़ें: जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जॉन डियर ट्रैक्टर किस वजह से खास है?

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स बाजार की बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी जॉन डियर किसानों के लिए आधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। कंपनी के ट्रैक्टरों में आपको विभिन्न प्रकार के जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जिसमें 4 व्हील ड्राइव, पावर रिवर्सेबल, आयल इम्मरसेड ब्रेक, जेडी लिंक और आरामदायक एसी केबिन शम्मिलित है। जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 5.0 जब किसानों के बीच आएगी तो बहुत सारे सपनों को साकार करने का काम करेगी। दरअसल, जॉन डियर कंपनी की किसानों को खेती में आने वाली चुनौतियां से निपटने की हमेशा पहली प्राथमिकता रही है। 

टॉप 5 जॉन डियर ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5045 डी पावर प्रो 4WD
  • जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर
  • जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर
  • जॉन डियर 5210 गियर प्रो 4WD ट्रैक्टर
  • जॉन डियर 5305 टर्म IV ट्रैक्टर
जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर पावर और माइलेज का बेजोड़ संगम है

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर पावर और माइलेज का बेजोड़ संगम है

जॉन डियर ट्रैक्टर अपनी परफॉर्मेंस और शक्तिशाली इंजन की वजह से किसानों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। जॉन डियर ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी वाले इंजन के साथ आता है, जिससे किसान खेतीबाड़ी के बड़े-बड़े कार्य कम ईंधन खपत के साथ संपन्न कर सकते हैं। 

वास्तविकता में ट्रैक्टर किसानों के प्रति एक सच्चे मित्र की भूमिका अदा करता है। किसानों को अपने ट्रैक्टर से खेती करने पर अधिक लाभ मिलता है। 

ट्रैक्टर की कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका होने की वजह से किसानों को ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। किसानों के लिए आज हम इस लेख में जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant Cooled with overflow reservoir, Turbo charger इंजन देखने को मिल जाता है, जो 55 एचपी पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Type, Dual element टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है, जो धूल-मृदा से इंजन को काफी सुरक्षित रखता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 60 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक उपलब्ध कराया जाता है।

ये भी देखें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कंपनी के इस ट्रैक्टर के इंजन से 2400 आरपीएम जनरेट होता है। जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इसमें Category - II, Automatic depth and draft control थ्री पॉइंट लिंकेज आती है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को शक्तिशाली व्हीलबेस के साथ तैयार किया है।

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग प्रदान किया गया है, जो खेतों में भी सुगम ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

जॉन डियर का यह ट्रैक्टर Single/Dual क्लच के साथ आता है और इसमें Collarshift टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर 55 एचपी ट्रैक्टर की 3.18 से 33.48 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 4.22 से 14.90 kmph रिवर्स स्पीड तय की गई है। 

यह ट्रैक्टर Oil Immersed disc ब्रेक्स के साथ आता है। जॉन डियर 5305 ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव प्रदान किया गया है, जिससे इसके चारों टायरों को पूरी ताकत मिलती है।

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी की कीमत कितनी है ? 

भारत में जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 10.32 लाख से 11.82 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 

ये भी देखें: जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जॉन डियर 5305 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने John Deere 5305 4WD Tractor के साथ 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।