जानें किसानों के सच्चे साथी सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के बारे में

ट्रैक्टर को किसानों का सच्चा मित्र कहा जाता है। ट्रैक्टर किसानों के हर छोटे-बड़े कृषि कार्यों को आसानी से समय पर पूरा करने में सहयोग करता है। 

किसान भाईयों द्वारा खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र और उपकरणों का उपयोग करते हैं। इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण मशीन ट्रैक्टर को कहा जाता है। अब ऐसे में खेती से ज्यादा लाभ उठाने के लिए किसानों को ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। 

आज हम आपको अपने इस लेख में बेहतरीन गुणों से युक्त ट्रैक्टर की जानकारी प्रदान करेंगे। दरअसल, सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में 2000 आरपीएम के साथ 55 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताए हैं ?

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन उपलब्ध कराया जाता है, जो कि 55 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Bath /DryType with Pre Cleaner एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस सोनालिका ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 47 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम जनरेट होता है। सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। सोनालिका ने अपने इस 55 एचपी ट्रैक्टर को मजबूत व्हीलबेस के साथ तैयार किया है।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतों में भी स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

इस सोनालिका ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Constant Mesh with Side Shifter टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी का यह ताकतवर ट्रैक्टर Oil immersed ब्रेक्स के साथ आता है, जो टायरों पर अपनी सशक्त व सुदृण पकड़ बनाए रखता है। 

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है। इसमें आपको 7.5 X 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर  प्रदान किए जाते हैं।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 8.43 लाख से 8.95 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: जानें सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताएं

इस सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।