Ad

yuvraj

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर को काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर कृषक खेती के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हैं। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और काफी बेहतरीन भार उठाने की क्षमता के साथ आते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अग्रिम तकनीकी के साथ आते हैं। किसान भाई कृषि संबंधित कार्यों को न्यूनतम तेल खपत के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए एक ताकतवर मिनी ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। 

महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2300 आरपीएम के साथ 15 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला 863.5 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको 863.5 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 15 HP एचपी पावर के साथ 48 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Bath टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर (Mahindra Mini Tractor) की अधिकतम पीटीओ पावर 11.4 एचपी है और इसके इंजन से 2300 आरपीएम जनरेट होता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 25.62 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 5.51 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 19 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 780 किलोग्राम के करीब है। 

ये भी पढ़ें: किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3760 MM लंबाई और 1705 MM चौड़ाई के साथ 1490 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 245 MM निर्धारित किया गया है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) के क्या-क्या फीचर्स हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm, Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 6 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

यह ट्रैक्टर Single plate dry क्लच के साथ Sliding Mesh टाइप ट्रांसमिशन में आता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में Dry Disc टाइप ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेती के दौरान अपनी काफी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 5.20 x 14 फ्रंट टायर और 8.00 x 18.6 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की कीमत / Mahindra Yuvraj 215 NXT Price की बात करें तो भारतीय बाजार में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख से 3.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

किसान कुंभ में आए 9 करोड़ के भैंसे ने खींचा सबका ध्यान

किसान कुंभ में आए 9 करोड़ के भैंसे ने खींचा सबका ध्यान

होरिजोन विश्व का सबसे ज्यादा महंगा भैंसा है। जो कि साउथ अफ्रिका में रहता है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से अधिक होती है। वहीं, आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच ही हो पाती है। राजस्थान के उदयपुर जनपद में किसान कुंभ का कार्यकम चल रहा है। होरिजोन भैंसा इस कुंभ में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस भैंसे का नाम युवराज है, जिसका वजन लगभग 1500 किलो है। बतादें कि बाजार में इसकी कीमत लगभग 9 करोड़ बताई जा रही है। इस भैंसे की लंबाई 9 फीट और ऊंचाई 6 फुट बताई जा रही है। आइए जानते हैं, कि यह किस नस्ल का भैंसा है। इसको पालने में इसके मालिक का कितना खर्चा होता है।

हरियाणा के कर्मवीर युवराज भैंसे के मालिक हैं

यह भैंसा मुर्रा प्रजाति का होता है। इस भैंसे के मालिक का नाम कर्मवीर है। कर्मवीर ने कहा है, कि वह अपने भैंसे युवराज को अपने बच्चे की तरह दुलार करते हैं। साथ ही, इसको कभी भी बेचने के विषय में नहीं सोचते हैं। दरअसल, इस भैंसे को खरीदने के लिए अब तक 9 करोड़ रुपए की कीमत लग चुकी है। परंतु, कर्मवीर ने इतनी बड़ी रकम को भी स्वीकार नहीं किया है। कर्मवीर का कहना है, कि यह भैंसा उनके पुत्र के समतुल्य है। साथ ही, उनकी शान भी है। इस वजह से कर्मवीर उसको किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे। 

यह भी पढ़ें: NDRI करनाल ने IVF क्लोनिंग तकनीक के जरिए पैदा किए मुर्रा भैंस के दो क्लोन

राजस्थान के उदयपुर में हुए कुंभ में लगभग 125 दुकानें लगी हैं

जानकारी के लिए बतादें, कि राजस्थान के उदयपुर जनपद में चल रहे कुंभ में तकरीबन 125 से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। वहीं, इस कुंभ में बहुत सारे कृषि विशेषज्ञों ने एक से बढ़कर एक आधुनिक तकनीकों के संबंध में कृषकों एवं पशुपालकों को जानकारी प्रदान की है। गर्मी होने के चलते किसानों के लिए इस मेले में एसी वाले पंडाल की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। इस मेले का आयोजन शहर के बलीचा कृषि उपज मंडी सबयार्ड में किया गया है। 

कर्मवीर अपने भैंसे युवराज को खुराक में क्या देते हैं

बतादें, कि कर्मवीर अपने बेटे की भांति ही भैंसे युवराज से प्यार करते हैं। कर्मवीर खुराक के तौर पर फल, सब्जियां, दूध एवं चारा इत्यादि भरपूर मात्रा में खाने को देते हैं। यही वजह है, कि उनका भैंसा दिखने में बेहद मोटा ताजा और आकर्षक दिखाई देता है। दूर से दूर से लोग युवराज को देखने के लिए कर्मवीर के घर जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: अब खास तकनीक से पैदा करवाई जाएंगी केवल मादा भैंसें और बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

विश्व का सबसे महंगा भैंसा कौन-सा है

दुनिया के सबसे महंगे भैंसे का नाम होरिजोन है। यह साउथ अफ्रिका में रहता है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से ज्यादा होती है। जबकि आम भैंसों के सिंघों की लंबाई ज्यादा से ज्यादा 35 से 40 इंच ही हो पाती है। इसके सिंघों की लंबाई से आपको अनुमान हो गया होगा कि यह भैंसा कितना बड़ा होगा। इस भैंसे के माध्यम से इसको पालने वाला किसान वार्षिक करोड़ों रुपये कमाता है। इस भैंसे की कीमत लगभग 81 करोड़ रुपये के करीब है।