Trakstar कंपनी के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Published on: 28-May-2024
Updated on: 28-May-2024

आज के दिनों में ट्रैकस्टार ट्रैक्टर किसानों में बहुत लोकप्रिय है। इन ट्रैक्टरों से खेती आसान हो गई है। इन ट्रैक्टरों को ग्रामैक्स कंपनी बनाती है। 

किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने का लक्ष्य कंपनी के किफायती मशीनीकरण समाधान, ट्रैकस्टार ट्रैक्टर और ट्रैकमेट फार्म इम्प्लीमेंट्स का है। 

ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (पूर्व में महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर लिमिटेड) ट्रैकस्टार ट्रैक्टर्स बनाती है। गुजरात की 'संस्कारी नगरी' वडोदरा में इनकी विनिर्माण सुविधा 55 एकड़ जमीन पर स्थित है। 

इस कंपनी की अत्याधुनिक ट्रैक्टर बनाने वाली इकाई इन-हाउस सुविधाओं से सुसज्जित है, जो उनके निर्माण और परीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। 

हम इस लेख में आपको इस कंपनी के शीर्ष शक्तिशाली ट्रैक्टरों के बारे में बताएंगे।

1. Trakstar 540 

  • ट्रैकस्टार 540 की इंजन क्षमता 2235 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर हैं। ट्रैकस्टार 540 एक 40 एचपी का ट्रैक्टर हैं। 
  • ट्रैकस्टार 540 के फ्यूल टैंक की क्षमता 63 लीटर है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन मिल जाता है साथ में इसमें आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स मिलते है। 
  • ट्रैकस्टार 540 ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए कंपनी Oil immersed Brakes इस ट्रैक्टर में आपको प्रदान करती है। 
  • इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.75-6.48 लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी द्वारा निर्मित किसानों के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर

2. Trakstar 545

  • Trakstar 545 ट्रैक्टर को खरीद कर भी आप अपनी खेती के कार्यों को आसानी से कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जिससे की आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 
  • Trakstar 545 ट्रैक्टर में आपको Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन मिल जाता है साथ में इसमें आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स मिलते है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए कंपनी Oil immersed Brakes प्रदान करती है। 
  • इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.18-7.17 लाख रूपए है।

3. Trakstar 550 Gromax

  • Trakstar 550 Gromax - कंपनी का एक शानदार ट्रैक्टर मॉडल है जो की शक्तिशाली इंजन पावर के साथ में आता है, इस ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • Trakstar 550 Gromax ट्रैक्टर के इंजन की cubic Capacity 2979 CC है और ट्रैक्टर का इंजन 2200 RPM पर उत्कर्ष्ठ प्रदर्शन करता है। 
  • इसमें आपको शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है जो की 43.28 hp की पावर बनाता है। 
  • Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है, साथ ही इसमें आपको 8 Forward + 2 Reverse गति के लिए गियर्स मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर की Hydraulics Lifting Capacity 1600 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.71-7.64 लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

इस लेख में आपने Trakstar कंपनी के शक्तिशाली ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जाना है। 

ऐसी ही ट्रैक्टर, मशीनरी, खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप merikheti पर विजिट कर सकते है।

श्रेणी