Ad

best 50 HP Tractor

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर किसानों की खेतीबाड़ी के समस्त कार्यों को काफी आसान बनाता है। यदि आप भी खेती अथवा व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 49 HP पावर उत्पन्न करने वाले 2979 CC इंजन के साथ आता है।

भारतीय बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी को ट्रैक्टर कैटेगरी में बादशाहत हासिल है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों की प्रथम पंसद बन चुके हैं। क्योंकि, इन ट्रैक्टरों में शानदार माइलेज और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

महिंद्रा युवो ट्रैक्टर कृषि से जुड़े समस्त कार्यों को कृषकों के लिए बेहद सुगम बना रहे हैं। अगर आप भी खेती अथवा व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

महिंद्रा का यह युवो ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 49 HP पावर उत्पन्न करने वाले 2979 CC इंजन के साथ आता है।

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट की विशेषताओं के बारे में  

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर में आपको 2979 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 49 HP पावर और 197 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 45.4 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर भी प्रदान किया गया है। 

Mahindra YUVO 585 MAT की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी का यह ट्रैक्टर आपको 375 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ देखने को मिल जाता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की 29.8 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 12.4 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: Mahindra NOVO 605 DI V1: महिंद्रा कंपनी के इस 55 HP वाले ट्रैक्टर की ये खूबियां इसे किसानों का प्रिय बना रही हैं ?

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट के अद्भुत फीचर्स के बारे में 

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm Dual Acting Power स्टीयरिंग दिया जाता है। इस युवो ट्रैक्टर में 12 Forward + 3/12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर Dual clutch with SLIPTO क्लच के साथ Side shift, Full constant mesh टाइप ट्रांसमिशन में आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए जाते हैं। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में देखने को मिल जाता है, इसमें 14.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

युवो सीरीज वाला यह ट्रैक्टर IPTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540@1810 आरपीएम उत्पन्न करता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है।

जानें महिंद्रा युवो 585 मैट की कीमत के बारे में  

भारत में Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.60 लाख से 7.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

इस महिंद्रा युवो मैट ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इस Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे अथवा 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है।

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT 50 HP में दमदार ट्रैक्टर्स का तुलनात्मक विश्लेषण

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT 50 HP में दमदार ट्रैक्टर्स का तुलनात्मक विश्लेषण

खेती-किसानी के क्षेत्र में आजकल काफी मशीनीकरण देखने को मिला है। आधुनिक समय में ट्रैक्टर किसानों की रीढ़ की हड्डी बन चुका है। भारतीय बाजार के अंदर सबसे ज्यादा माँग 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। किसान 50 हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर के साथ खेती और व्यावसायिक कार्यों को सुगमता से कर सकते हैं। यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज हम भारत के 2 सबसे पॉपुलर जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टरऔर स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की तुलना लेकर आए है। 

John Deere 5050 E Vs Swaraj 744 XT: भारत में खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इनमें सबसे प्रमुख ट्रैक्टर को ही माना जाता है। किसान ट्रैक्टर के साथ खेती के बहुत सारे छोटे-बड़े कामों को काफी सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में सर्वाधिक डिमांड 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। किसान 50 हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर के साथ खेती और व्यावसायिक कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT ट्रैक्टर्स की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

अगर हम इन ट्रैक्टर्स की एक दूसरे से तुलना करें, तो जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant cool with overflow reservoir इंजन उपलब्ध कराया जाता है, जो कि 50 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में आपको 3478 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 50 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। John Deere 5050 E ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42.5 HP है और इसका इंजन 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। वहीं, स्वराज ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 44 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। John Deere 5050 E ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम तय की गई है। जबकि Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT के क्या-क्या फीचर्स होते हैं ?

अगर हम इन ट्रैक्टर्स के फीचर्स की तुलना करें, तो जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। वहीं, स्वराज ट्रैक्टर में Multi Plate Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं। John Deere 5050 E ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 / 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 / 16.9 x 28 रियर फ्रंट टायर दिए गए हैं। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.0 X 16 / 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT की कितनी कीमत है ?

भारत में जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.10 लाख से 8.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जबकि स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर 6.98 लाख से 7.50 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत के साथ आता है। जॉन डियर कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। वहीं, स्वराज कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष की वारंटी भी प्रदान करती है। 

करतार कंपनी का यह ट्रैक्टर ढुलाई और जुताई का बादशाह है

करतार कंपनी का यह ट्रैक्टर ढुलाई और जुताई का बादशाह है

किसानों को खेती-किसानी के क्षेत्र में ट्रैक्टर की बेहद आवश्यकता पड़ती है। किसान ट्रैक्टर की मदद से अपनी खेती किसानी से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

भारतीय कृषि क्षेत्र में एक बड़ा नाम करतार कंपनी का भी है, कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी शक्ति और प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। 

करतार ट्रैक्टर फ्यूल एफिसिएंट तकनीक के साथ तैयार किए जाते हैं, जो अधिक से अधिक कार्य को कम से कम ईंधन खपत के साथ समय रहते पूर्ण कर सकते हैं। 

यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए करतार 5136 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 50 HP पावर उत्पन्न करने वाले 3120 सीसी इंजन में आता है।

करतार 5136 की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Kartar 5136 ट्रैक्टर में आपको 3120 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम टॉर्क 188 NM है। 

इस करतार ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 43.38 HP है और इसके इंजन से 2200 आरपीएम जनरेट होता है। 

इस करतार ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप दीर्घ काल तक कृषि कार्य कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: करतार ऐग्रो ने ट्रैक्टर मार्केट में किया धमाका, तीन नये ट्रैक्टर किये लांच

करतार 5136 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम रखी गई है और इसका कुल वजन 2080 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3765 MM लंबाई और 1868 MM चौड़ाई के साथ 2150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है।

करतार 5136 के फीचर्स इस प्रकार हैं 

करतार कंपनी का यह Kartar 5136 ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ आता है, जो खेतों में भी स्मूथ और आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस करतार ट्रैक्टर की अधिकतम 33.27 kmph फॉरवर्ड स्पीड है और इसकी 14.51 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है।

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच उपलब्ध किया गया है और इसमें Partial Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

करतार कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed टाइप ब्रेक्स के साथ आता है, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। 

करतार 5136 ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

करतार 5136 की कीमत की जानकारी 

भारतीय बाजार में करतार कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की कीमत कृषकों के लिए काफी किफायती रखी है, जिससे इस ट्रैक्टर को खरीदनें में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 

करतार 5136 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.40 लाख से 8.00 लाख रुपये के आसपास है। इस करतार ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में अलग-अलग लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। कंपनी अपने इस Kartar 5136 Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है।