करतार कंपनी का यह ट्रैक्टर ढुलाई और जुताई का बादशाह है

Published on: 19-Feb-2024
Updated on: 28-Jun-2024

किसानों को खेती-किसानी के क्षेत्र में ट्रैक्टर की बेहद आवश्यकता पड़ती है। किसान ट्रैक्टर की मदद से अपनी खेती किसानी से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

भारतीय कृषि क्षेत्र में एक बड़ा नाम करतार कंपनी का भी है, कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी शक्ति और प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। 

करतार ट्रैक्टर फ्यूल एफिसिएंट तकनीक के साथ तैयार किए जाते हैं, जो अधिक से अधिक कार्य को कम से कम ईंधन खपत के साथ समय रहते पूर्ण कर सकते हैं। 

यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए करतार 5136 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 50 HP पावर उत्पन्न करने वाले 3120 सीसी इंजन में आता है।

करतार 5136 की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Kartar 5136 ट्रैक्टर में आपको 3120 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम टॉर्क 188 NM है। 

इस करतार ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 43.38 HP है और इसके इंजन से 2200 आरपीएम जनरेट होता है। 

इस करतार ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप दीर्घ काल तक कृषि कार्य कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: करतार ऐग्रो ने ट्रैक्टर मार्केट में किया धमाका, तीन नये ट्रैक्टर किये लांच

करतार 5136 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम रखी गई है और इसका कुल वजन 2080 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3765 MM लंबाई और 1868 MM चौड़ाई के साथ 2150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है।

करतार 5136 के फीचर्स इस प्रकार हैं 

करतार कंपनी का यह Kartar 5136 ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ आता है, जो खेतों में भी स्मूथ और आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस करतार ट्रैक्टर की अधिकतम 33.27 kmph फॉरवर्ड स्पीड है और इसकी 14.51 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है।

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच उपलब्ध किया गया है और इसमें Partial Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

करतार कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed टाइप ब्रेक्स के साथ आता है, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। 

करतार 5136 ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

करतार 5136 की कीमत की जानकारी 

भारतीय बाजार में करतार कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की कीमत कृषकों के लिए काफी किफायती रखी है, जिससे इस ट्रैक्टर को खरीदनें में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 

करतार 5136 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.40 लाख से 8.00 लाख रुपये के आसपास है। इस करतार ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में अलग-अलग लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। कंपनी अपने इस Kartar 5136 Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है।

श्रेणी