Ad

55 एचपी श्रेणी में आने वाले 3 बेहतरीन ट्रैक्टर जो आपकी खेती को बनाएंगे आसान

Published on: 19-Nov-2024
Updated on: 19-Nov-2024
Comparison of top tractor models in India, featuring brands like Powertrac, Kubota, and others, showcasing their design and features
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

किसान भाइयों, आप जानते हैं कि ट्रैक्टर एक कृषि मशीन है जो खेती को आसान बनाता है। यह मुख्य रूप से फसल काटना, बीज बोना, भूमि की जुताई और अन्य कृषि कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।

ट्रैक्टर खेती की उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है, विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने और चलाने में सक्षम होता है।

इस लेख में हम आपको 3 ऐसे ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे जिनसे आपका खेती का काम आसानी से होगा।

दमदार इंजन के साथ आने वाले 3 ट्रैक्टर मॉडल्स  

निचे आपको 3 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी गयी हैं, जिसमें सोलिस 6024 S, पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट, कुबोटा MU 5501 आदि ट्रैक्टर शामिल किये गए हैं:

1. सोलिस 6024 S  

  • सोलिस कंपनी का यह ट्रैक्टर दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है।
  • सोलिस 6024 S ट्रैक्टर में 60 एचपी का शक्तिशाली इंजन और 51 एचपी की पावर टेक-ऑफ (PTO) शक्ति है।
  • इसमें 4087 cc का इंजन दिया गया है, जो 2100 आरपीएम पर काम करता है और बेहतर माइलेज प्रदान करता है।
  • यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर के साथ सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और प्लैनेटरी ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस है।
  • नियंत्रण के लिए इसमें मल्टी-डिस्क ऑयल-इम्मर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम है।
  • इसकी कीमत 8.70 लाख से 10.42 लाख रुपये के बीच है।
ये भी पढ़ें: 35 से 50 HP में आने वाले जॉन डियर कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

2. पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट

  • पावरट्रैक का यह ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस ट्रैक्टर में 55 एचपी का इंजन और 4 सिलेंडर दिए गए हैं।
  • इसकी PTO पावर 46.7 एचपी है।
  • गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर मिलते हैं।
  • बेहतर नियंत्रण के लिए इसमें मल्टी प्लेट ऑयल इम्मर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट ट्रैक्टर आसानी से सभी प्रकार के कृषि कार्यों को संभाल सकता है और इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है।
  • इसकी कीमत 8.90 लाख से 9.25 लाख रुपये के बीच है।

3. कुबोटा MU 5501 

  • कुबोटा MU 5501 में 2434 cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 55 एचपी की पावर उत्पन्न करता है।
  • इसमें डबल क्लच के साथ सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन सिस्टम है, जो खेती के कामों को आसान और सुचारू बनाता है।
  • इसका संचालन सरल और उपयोग में सहज है।
  • कुबोटा MU 5501 ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक और 1800 से 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक वजन उठाने की क्षमता है।
  • इसकी कीमत 9.29 लाख से 9.47 लाख रुपये के बीच है।