Ad

छोटे किसानों के लिए निर्मित कैप्टन कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टर

Published on: 19-Jul-2024
Updated on: 19-Jul-2024

कैप्टन ट्रैक्टर कंपनी भारत की एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। यह कंपनी छोटे और मध्यम आकार के किसानों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टरों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।

कैप्टन ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर उनकी मजबूती, उच्च प्रदर्शन, और आर्थिकता के लिए जाने जाते हैं। इन ट्रैक्टरों का उपयोग खेतों में जुताई, बुवाई, और फसल की कटाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए किया जाता है। ये कंपनी ज्यादातर 30 एचपी तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करती है।

आज के इस लेख में हम इस कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे जिनको खरीद कर आप आपने खेती और बागवानी के कार्यों को आसानी से कर सकते है।

1. कैप्टन 250 DI

  • कैप्टन कंपनी का ये ट्रैक्टर शानदार डिज़ाइन के साथ में आता है। ट्रैक्टर में 25 एचपी का शक्तिशाली इंजन आपको मिलता है।
  • इस इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1290 CC है, साथ ही मे कंपनी ने 2 सिलिंडर प्रदान किए है।
  • इस ट्रैक्ट्रर में आपको सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन मिल जाता है।
  • कैप्टन 250 DI ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
  • इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप के ब्रेक्स दिए गए है जिससे की ट्रैक्टर को आसनी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • कैप्टन 250 DI ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1000 Kg दी गई है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 3.85-4.90 लाख रूपए तक है। इस ट्रैक्टर के साथ आपको 700 घंटे या 1 साल की वार्रन्टी मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर

2. कैप्टन 223

  • ये ट्रैक्टर बेहद आकर्षक डिज़ाइन के साथ में आता है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको तीन कलर (नीला, लाल और हरा) ऑप्शन मिल जाते है।
  • कैप्टन 223 ट्रैक्टर में बहुत सारे आधुनिक फीचर्स आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में आपको 22 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है।
  • इसके इंजन में 3 सिलिंडर्स आपको मिल जाते है जो की 3000 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन के साथ इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 9 फॉरवर्ड+3 रिवर्स गति के गियर्स मिल जाते है।
  • कैप्टन 223 ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिलते है।
  • स्टीयरिंग टाइप ट्रैक्टर में हाइड्रस्टैटिक है।
  • कैप्टन 223 ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 X 12 के मिल जाते है साथ ही रियर टायर 8.00x18 के मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर की कीमत 4.10-4.90 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: भारत में लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन मिनी ट्रैक्टर्स

3. कैप्टन 200 DI

  • कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर में 20 Hp का इंजन कंपनी ने प्रदान किया है साथ ही इस ट्रैक्टर का इंजन 2300 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 895 CC है।
  • कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17 HP आपको मिल जाती है।
  • इस ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन है, गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड, 2 रिवर्स और पीटीओ में भी 4 फॉरवर्ड +1 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
  • कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 x 12 के है और रियर टायर 8.00 x 18 के दिए गए है।
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग आपको मिल जाता है।
  • कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर की कीमत 3.15-3.60 लाख रूपए तक है। साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको 700 घंटे या 1 साल की वार्रन्टी मिल जाती है।

श्रेणी