Ad

स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर जो कर देंगे आपकी खेती को बिल्कुल आसान

Published on: 06-Oct-2024
Updated on: 06-Oct-2024

भारत में आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है, जिसमें ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक व्यापक पोर्टफोलियो है और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक में मजबूती से अपना नाम दर्ज किया है।

ये कंपनी कृषि के विभिन्न प्रयोगों के लिए 11.18 kW से 48.47 kW (15Hp-65Hp) तक के 4WD ट्रैक्टर बनाती हैं, साथ ही बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर भी बनाती हैं।

हम इस लेख में आपको स्वराज कंपनी के सर्वश्रेष्ठ सात ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और मूल्यों की पूरी जानकारी देंगे।

स्वराज कंपनी के सर्वश्रेष्ठ सात ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

1. स्वराज 855 FE

  • स्वराज कंपनी का स्वराज 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 hp श्रेण (3307cc ) का इंजन प्रदान किया है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।
  • ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है।
  • ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसमे की 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग और तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है।
  • ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के और पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के, आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।
  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 शक्तिशाली और शानदार ट्रैक्टरों के फीचर्स

2. स्वराज 960 FE

  • इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 60 HP श्रेणी में आता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में सिलेंडरों की संख्या 3 है साथ ही ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3480 cm3 है।
  • स्वराज 960 FE ट्रैक्टर के इंजन की रेटेड इंजन गति 2000 चक्र प्रति मिनट है।
  • ट्रैक्टर में गियर्स की संख्या 8 फॉरवर्ड, 2 रिवर्स है।
  • ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट मैकेनिज्म के साथ स्पीड फॉरवर्ड 2.7 से 33.5 किलोमीटर प्रति घंटे है और रिवर्स 3.3 और 12.9 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 2000 किलो निचले लिंक सिरों पर है।
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर आकार 7.50 x 16 है और रियर टायर आकार 16.9 x 28 है।
  • स्वराज 960 FE 60 एचपी ट्रैक्टर ₹ 8.30-8.60 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के 5 बेहतरीन ट्रैक्टर

3. स्वराज 744 FE 4WD

  • चार पहिया ड्राइव पारंपरिक दो पहिया ड्राइव की तुलना में बेहतर कर्षण प्रदान करता है। स्वराज 744 FE 4WD ट्रैक्टर कीइंजन की क्षमता 50 HP है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता - 3136 cm3 और इंजन की आरपीएम (RPM) गति -2000r/min है।
  • इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।
  • ट्रैक्टर में 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है।
  • ट्रैक्टर की hydraulics lifting क्षमता 1700 किलोग्राम होती है।
  • ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50x20 के आते हैं और ट्रैक्टर में पिछले टायरों का आकर 14.9x28 होता है।
  • स्वराज 744 FE 6.50 - 7 रूपए तक की बाजार कीमत पर मिलता हैं।

ये भी पढ़ें: छोटे किसानों के लिए निर्मित कैप्टन कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टर

4. स्वराज 742 XT

  • इस ट्रैक्टर में आपको 45 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है।
  • इंजन का Displacement (cc) - 3136 cm3 है।
  • इंजन - 2000 आरपीएम generate करता है।
  • स्वराज 742 XT ट्रैक्टर में आपको Air क्लीनर Wet टाइप का देखने को मिलता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में Fuel Injection के लिए Inline पंप आता है।
  • इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप sliding mesh कॉम्बिनेशन के साथ मिलता है।
  • स्वराज 742 XT ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है।
  • ट्रैक्टर में टायर साइज की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Front के टायर - 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6x28 के मिलते है या आप ऑप्शनल में 14.9x28 को भी चुन सकते है।
  • ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी Hitch Points पर इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम मिलती है।
  • स्वराज 742 XT ट्रैक्टर की कीमत 6.40 - 6.75 लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें: भारत में फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स

5. स्वराज 843 XM

  • ट्रैक्टर के इंजन की क्षमता 42HP श्रेणी मिलती है।
  • ट्रैक्टर का इंजन 4 Cylinders के साथ आता है, जो डीज़ल की कम खपत में अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • Air Cleaner 3- Stage Oil Bath टाइप दिया गया है।
  • ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए Cooling System Water Cooled और बीना loss टैंक के साथ दिया है।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति के लिए।
  • ट्रैक्टर की आगे की और चलने की गति 2.3 - 29.3 किलोमीटर प्रति घंटे है और पीछे की और चलने की गति 2.7 - 10.6 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1200 किलोग्राम लिंक एंड्स पर मिलती है।
  • स्वराज 843 XM ट्रैक्टर में पीटीओ गति Standard 540 आरपीएम दी गयी है और पीटीओ की HP क्षमता 38.4 HP है।
  • ट्रैक्टर में टायर्स का आकर 6.00 x 16 आगे के टायर्स का और 13.60 X 28 पीछे के टायर्स का आपको मिलते है।
  • स्वराज 843 XM ट्रैक्टर की कीमत की बात करे ₹6,35,000 से ₹6,70,000 तक की कीमत में आपको ये ट्रैक्टर मिलते है।

ये भी पढ़ें: भारत में लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन मिनी ट्रैक्टर्स

6. स्वराज 969 FE

  • इस ट्रैक्टर में आपको 65 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है, ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर का इंजन 2000 चक्रो/RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • स्वराज 969 FE ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है।
  • पावर स्टीयरिंग मिलता साथ ही नए उच्च-मध्यम-निम्न ट्रांसमिशन सिस्टम और 12F + 3R गियर के साथ कृषि अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सकता है।
  • टायर साइज की बात करे तो ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.50 x 16 और रियर टायर 16.9 x 28 के दिए गए है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 43 HP है।
  • स्वराज 969 FE ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.95 - 9. 50 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर

7. स्वराज 735 FE

  • स्वराज 735 FE ट्रैक्टर में आपको 40 HP श्रेणी का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है।
  • इंजन 18000/min चक्रों पर अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • इंजन मे Air cleaner 3 stage oil bath प्रकार का मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर मे आपको clutch में दो option मिलते हैं।
  • Single clutch or dual clutch और इसमें आपको clutch-plate single dry disc friction वाली मिलती हैं।
  • ट्रैक्टर मे आपको 8 फॉरवर्ड के लिए और 2 रिवर्स गियर्स मिलते हैं।
  • standard dry disc प्रकार के brake देखने को मिलते हैं।
  • स्वराज 735 FE में आपको 32.6 HP वाला PTO मिलता हैं।
  • ट्रैक्टर की Hydraulic lifting क्षमता 1000 kilogram हैं।
  • इसमें आगे के टायर 6.00x16 के और पीछे के टायर 13.6x28 के मिलते हैं।
  • स्वराज 735 FE ट्रैक्टर की कीमत आपको 5.85-6.20 लाख रुपए तक मिलती हैं।

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं। हमारी वेबसाइट पर आप हर प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

श्रेणी