Farmtrac 60 EPI T20 की इंजन पावर और विशेषताएं जानिए यहां

Published on: 23-Aug-2024
Updated on: 23-Aug-2024

फ़ार्मट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड भारत में एक प्रसिद्ध नाम है, जो हमेशा किसानों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टर लॉन्च करता रहा है। फ़ार्मट्रैक के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

कंपनी समय-समय पर नए ट्रैक्टर पेश करती रहती है। इस लेख में, आप फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर की विशेषताओं, विशिष्टताओं और कीमत के बारे में जानेंगे।

फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर की इंजन शक्ति

  • T20 तकनीक का मतलब है 20-स्पीड गियरबॉक्स।
  • फ़ार्मट्रैक का यह ट्रैक्टर 50 HP की मजबूत इंजन शक्ति के साथ आता है, जो टर्बो के बिना उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में तीन सिलेंडर दिए गए हैं।
  • फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर एक शक्तिशाली 3514 cc इंजन के साथ आता है, जो 240 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।
ये भी पढ़ें: भारत में फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स

फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर की विशेषताएं 

  • फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर में 20-स्पीड गियरबॉक्स है, जो हर उपयोग के लिए तीन या उससे अधिक गति के विकल्प देता है। इसमें 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स हैं।
  • ट्रैक्टर के टायर साइज की बात करें तो इसमें 14.9x28 के बड़े टायर मिलते हैं।
  • फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर में हेवी-ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए बेस्ट-इन-क्लास 2500 kg हाइड्रोलिक लिफ्ट है। एक 1800 kg लिफ्ट विकल्प भी उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर में रखरखाव का कोई झंझट नहीं है, क्योंकि यह ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी और 500 घंटे की सर्विस अंतराल के साथ आता है।
  • 250 घंटे सर्विस अंतराल वाला सुपर एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम केवल इस ट्रैक्टर में उपलब्ध है।
  • ट्रैक्टर में बड़ा प्लेटफार्म और बड़े हीट शील्ड दिए गए हैं।
  • फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 एक मजबूत EPI बैकएंड के साथ आता है, जो इसे भारी कामों के लिए विश्वसनीय बनाता है।
  • फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन विकल्प है और भारी औजारों को आसानी से चला सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में बड़े LED हेडलैंप मिलते हैं।
  • यह ट्रैक्टर 20-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे रीपर, रोटावेटर, हल और ट्रॉली में 30% अधिक काम हो सकता है और हर काम के लिए तीन या उससे ज्यादा गति के विकल्प भी मिलते हैं। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल दिया है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2245 kg है, व्हीलबेस 2160 mm का है, कुल लंबाई 2160 mm है और चौड़ाई 1810 mm है।
ये भी पढ़ें: फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो के फीचर्स

फ़ार्मट्रैक 60 EPI T20 की कीमत?

इस ट्रैक्टर की कीमत ₹7.70 लाख से ₹8.10 लाख के बीच है। कीमत स्थान के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है।

किसान भाइयों इस ट्रेक्टर की कीमत आपके बजट के आधार पर तय की गयी है। इस ट्रैक्टर को खरीद कर आप सभी कार्य आसनी से कर सकते है।

श्रेणी