फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT: कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Published on: 21-Nov-2024
Updated on: 21-Nov-2024
A blue Farmtrac 6055 Powermaxx eCRT tractor with a robust design
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

फार्मट्रैक कंपनी ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। इसके ट्रैक्टर किसानों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं।

यह कंपनी किफायती ट्रैक्टर बनाती है, जो छोटे किसानों के बजट के अनुरूप होते हैं। फार्मट्रैक ट्रैक्टर फ्यूल-एफिशिएंट होते हैं और कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

किसानों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए, कंपनी समय-समय पर नई तकनीकों से युक्त ट्रैक्टर पेश करती रहती है।

इसी क्रम में, कंपनी ने फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर लॉन्च किया है, जो नई तकनीक से लैस है।

यह ट्रैक्टर नवीनतम eCRT तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है, जो इसे और भी अधिक कुशल बनाता है। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT इंजन पावर क्या हैं?

  • फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर में कंपनी ने 60 HP का शक्तिशाली इंजन दिया है, जो 4 सिलेंडरों के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 3910 cc की क्यूबिक क्षमता वाला है और यह Non Turbo इंजन है।
  • इसे नई तकनीक के साथ बनाया गया है, जो ईंधन बचाने और पर्यावरण के अनुकूल ECRT तकनीक का उपयोग करता है।
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिससे खेती के सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं।
  • इंजन में धूल जाने से रोकने के लिए कंपनी ने ड्राई टाइप एयर फिल्टर लगाया है।

ये भी पढ़ें: भारत में फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स

फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT में फुल्ली कांस्टेंट मेश का ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको ड्यूल clutch मिल जाता है, जिससे की ट्रैक्टर में गियर्स बदलने में आसानी होती है और आप चलते ट्रैक्टर में भी गियर्स आसानी से बदल सकते है। 
  • फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर में आपको आगे और पीछे की गति के 20 गियर्स मिलते है यानि की 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गति के लिए साथ ही इस ट्रैक्टर की आगे की तरफ जाने की गति 36 kmph है, जिससे की आपको अच्छी गति प्राप्त होता है ।
  • इस फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर में कंपनी ने तेल में डूबे ब्रेक प्रदान किये है, जिससे की अच्छा वाहन नियंत्रण प्राप्त होता है।
  • ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है, जिससे की आप ट्रैक्टर को आसानी से घुमा सकते है। 
  • फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर में आपको 51.6 HP पावर की पीटीओ पावर प्राप्त होता है। इस ट्रैक्टर का पीटीओ 540 के रेटेड आरपीएम पर अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर साइज (19.05 cm X 40.64 cm) 7.5 Inch x 16 इंच है और रियर टायर साइज (42.92 cm X 71.12 cm) 16.9 Inch x 28 इंच है।
  • फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर 2500 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है जिससे की आप इसका प्रयोग ढुलाई के कार्यों के लिए भी कर सकते है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जिससे की आप लंबे समय तक बिना रुके कार्य कर सकते है।

ये भी पढ़ें: Farmtrac 60 EPI T20 की इंजन पावर और विशेषताएं

फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर की कीमत क्या हैं? 

फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर की कीमत 10.30 से 10.60 लाख रुपये है। कई जगहों पर कीमतों में थोड़ा अंतर भी देखने को मिलता है। ये ट्रैक्टर 5000 घंटे या 5 साल की वार्रन्टी (जो भी पहले आए) के साथ आता है।

किसान भाइयों, इस लेख में आपने फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स eCRT ट्रैक्टर की सभी जानकारियाँ प्राप्त कीं, इसी तरह के ट्रैक्टर या खेती से संबंधित उपकरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट merikheti पर जा सकते हैं।