भारत में फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स: जाने फीचर्स और कीमतें

Published on: 18-Jun-2024
Updated on: 18-Jun-2024

फार्मट्रैक भारत में एक प्रसिद्ध ट्रैक्टर ब्रांड है किसानों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते हैं। ये ट्रैक्टर खेतों पर अच्छे काम करते हैं। कंपनी नियमित रूप से किसानों के लिए नए ट्रैक्टर बनाती है।

हम इस लेख में आपको इस कंपनी के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों के बारे में बताएंगे।

1. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स

  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर HP 55 के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है।
  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स का इंजन 3514 सीसी की क्षमता रखता है, जिसमें 3 सिलेंडर हैं जो 2000 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
  • ट्रैक्टर का PTO 49 HP है। 
  • इस ट्रैक्टर में 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर्स हैं।
  • इसमें 2500 किलोग्राम हाइड्रोलिक वजन उठाने की क्षमता है और फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स का किफायती माइलेज आपको हर कार्य में मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर के साथ पांच हजार घंटे या पांच साल की वारंटी भी मिलती है।
  • इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए तेल में डूबे ब्रेक भी उपलब्ध हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.92-8.24 लाख रूपए तक है।
ये भी पढ़ें: भारत के 7 सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली और आधुनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टर

2. फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर

  • फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर ट्रैक्टर 38 एचपी और 3 सिलेंडर के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता खेतों में शानदार माइलेज देती है।
  • ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक्स के साथ निर्मित है।
  • इस ट्रैक्टर 1500 किलो वजन उठाने की लिफ्टिंग क्षमता है।
  • फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर की कीमत 6.20-6.40 लाख रूपए तक है।

3. फार्मट्रैक 45 ईपी आई प्रो

  • फार्मट्रैक 45 ईपी आई प्रो में आपको 48 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जिससे की इस ट्रैक्टर से सभी कार्य आसानी से किए जा सकते है।
  • फार्मट्रैक 45 ईपीआई प्रो इंजन क्षमता असाधारण है और इसमें 1850 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करने वाले 3 सिलेंडर हैं, यह संयोजन खरीदारों के लिए बहुत अच्छा है।
  • ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। 
  • इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 1800 किलोग्राम है।
  • फार्मट्रैक 45 ईपीआई प्रो की कीमत 7.06-7.38 लाख रूपए तक है।
ये भी पढ़ें: भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर

4. फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 41

  • फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 41 ट्रैक्टर शक्तिशाली 42 एचपी का ट्रैक्टर है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है साथ ही इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 34.9 HP है।
  • फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 41 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिल जाते है।
  • मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक्स इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए आपको मिल जाते है।
  • इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है।
  • फार्मट्रैक चैंपियन 41 एचपी की कीमत 6.00-6.20 लाख रूपए तक है।

5. फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

  • फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 50 एचपी के इंजन के साथ में आता है।
  • इसके इंजन में आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स Dual Clutch के साथ आता है। 
  • इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स है। 
  • ये ट्रैक्टर Multi Plate Oil immersed Brakes के साथ निर्मित है। 
  • फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर 1800 Kg वजन उठाने की क्षमता प्रदान करता है। 
  • फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर की कीमत 7.30-7.90 लाख रुपए है।

आज इस लेख में आपने फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडलो के बारे में जाना। आपके पास फार्मट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर मॉडलो से संबंधित कोई अतिरिक्त प्रश्न है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

Merikheti पर सभी प्रकार के कृषि उपकरणों, औजारों और ट्रैक्टरों की नवीनतम जानकारी मिलती है। 

श्रेणी
Ad
Ad