Ad

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर - 40 HP कैटेगिरी में अद्भुत और आकर्षक डिजाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर

Published on: 07-Oct-2024
Updated on: 08-Oct-2024

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच आज के दिन बहुत लोकप्रिय हैं। इस कंपनी के ट्रैक्टर नयी तकनीकों से भरपूर और किसानों के लिए लाभदायक होते हैं।

कंपनी ने महिंद्रा 575 DI XP प्लस, महिंद्रा नोवो 605 DI V1, महिंद्रा 595 और इनके जैसे ही कई मॉडल्स किसानों के लिए बाजार में उतार रखे हैं।

महिंद्रा कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती हैं। किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर का निर्माण किया हैं।

जिससे की किसान आसानी से कई कार्य कर सकते हैं। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर एक अद्भुत और आकर्षक डिजाइन के साथ आने वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं।

महिंद्रा कंपनी ने इस ट्रैक्टर का लॉन्च किसानों को एडवांस तकनीक प्रदान करने के लिए किया हैं, जिससे की कम समय में किसान खेती का कार्य आसानी से कर सकें।

महिंद्रा OJA 3140 खेतों पर काम करते समय अच्छी माइलेज प्रदान करता हैं जिससे की फ्यूल की भी बचत होती हैं।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता

  • महिंद्रा OJA 3140 एक शक्तिशाली इंजन के साथ में आने वाला ट्रैक्टर हैं, इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 40 HP कैटेगिरी का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया हैं।
  • इस ट्रैक्टर में इंजन के 3 सिलिंडर दिए हैं जिससे की इंजन 2500 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट कार्य करता हैं।
  • महिंद्रा OJA 3140 HP पावर बहुत ही शानदार दी गयी हैं जिससे सभी प्रकार के उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता हैं।

महिंद्रा OJA 3140 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर में कंपनी ने नवीनतम और एडवांस फीचर्स दिए हैं, जिससे की खेती के कार्यों को करने में आसानी होगी, इस ट्रैक्टर के फीचर्स निम्नलिखित दिए गए हैं -

ट्रांसमिशन

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक वाला Constant mesh with synchro shuttle वाला ट्रांसमिशन दिया गया हैं, जिससे की आसनी से गियर्स की पोजीशन बदली जा सकती हैं।

OJA 3140 के Gear Box में आपको 12 Forward + 12 रिवर्स गियर्स मिल जाते हैं, जिससे की ट्रैक्टर में अच्छी गति प्राप्त होती हैं। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं

ब्रेक और स्टीयरिंग

  • OJA महिंद्रा 3140 ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए उत्तम दर्जे का Oil Immersed Brake दिया गया हैं।
  • अच्छे ब्रेकिंग सिस्टम से ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता हैं।
  • फिसलनी मिट्टी और चिकनी मिट्टी में ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता हैं।
  • महिंद्रा 3140 ट्रैक्टर की जुताई के समय कटाई को आसान करने के लिए कंपनी के Power Steering दिया हैं, जिससे की किसानों को ट्रैक्टर को मोड़ने में स्टीयरिंग पर अधिक जोर नहीं लगाना पड़ता हैं।

Hydraulics lifting capacity (वजन उठाने की क्षमता)

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे का हाइड्रोलिक्स दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर की lifting capacity 950 किलोग्राम हैं, वजन उठाने की क्षमता अच्छी होने से इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल छोटे ढुलाई के कार्यों में भी किया जा सकता हैं।

टायर्स

इस ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो ये ट्रैक्टर 4 Wheel ड्राइव ट्रैक्टर हैं महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 X 16 के फ्रंट टायर और 12.4 X 24 के फ्रंट टायर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर आता है शानदार पावर के साथ

ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर

ट्रैक्टर महिंद्रा OJA 3140 में पीटीओ की पावर 34.8 एचपी की दी गयी हैं, जिससे की पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को किसान आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर की कीमत क्या हैं?

महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारत के किसानों के लिए Rs 7.80-8.20 लाख तक रखी गयी हैं। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखा जा सकता हैं।

इस लेख में आपने महिंद्रा OJA 3140 ट्रैक्टर के बारे में जाना महिंद्रा कंपनी के अन्य मॉडल्स जैसे की - महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस, महिंद्रा Oja 2124 4WD, महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी और इस ट्रैक्टर के कई मॉडल्स की जानकारी मेरीखेती पर मिल जाएगी।

हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं। हमारी वेबसाइट पर आप हर प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

श्रेणी