Ad

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475: खेती के लिए सबसे बेहतर ट्रैक्टर की पूरी जानकारी

Published on: 18-Nov-2024
Updated on: 18-Nov-2024
Mahindra Yuvo Tech+ 475 tractor plowing a field under a bright blue sky with white clouds
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

ये ट्रैक्टर खास कर किसान भाइयों की खेती को आसान बनाने के लिए बनाए गए हैं, जिससे समय की बचत होगी और जोरदार या शक्तिशाली काम करने में समय की बचत होगी।

कंपनी ने इस ट्रैक्टर में कई नए फीचर्स जोड़ दिए हैं, जो इसे अन्य ट्रैक्टरों से अलग बनाते हैं। किसान भाइयों, भारी उपकरणों को खींचने या भार ढ़ोने के लिए महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर एक अच्छा ट्रैक्टर है।

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर के बारे में विवरण

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर की शानदार विशेषताओं ने इसे किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाया है, जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं।

ये खेती का जादूगर ट्रैक्टर है, जो खेती करना आसान बना देगा। 44 HP श्रेणी के इंजन और आधुनिक तकनीक से भरपूर यह शक्तिशाली ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है।

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

इंजन और ईंधन क्षमता

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडरों वाला शक्तिशाली इंजन है, जो 2000 RPM उत्पन्न करता है।
  • यह इंजन अत्यधिक ईंधन कुशल है, जिससे बड़े किसानों को लागत प्रभावी संचालन का लाभ मिलता है।
  • इसमें ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर लगा है, जो इंजन को धूल रहित रखता है और इसके संचालन को सुचारू और कुशल बनाता है।
  • ट्रैक्टर में नेचुरली एस्पिरेटेड वाटर-कूल्ड सिस्टम है, जो इंजन को ठंडा बनाए रखता है।
  • इस ट्रैक्टर में 55 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जो लंबे समय तक बिना रुकावट के काम करने की सुविधा देती है।

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475  ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ट्रांसमिशन

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 में कॉन्स्टेंट मेष ट्रांसमिशन है।
  • इसका साइड शिफ्ट गियरबॉक्स गियर बदलने को आसान बनाता है।
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर विकल्प हैं, जो कम समय में ज्यादा क्षेत्र कवर करने में मदद करते हैं।
  • यह उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर के संचालन को आसान और प्रभावी बनाता है।

पीटीओ पावर

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर में 51HP की PTO पावर है, जो 540 RPM पर चलती है।
  • इसमें रिवर्स PTO की सुविधा भी है।
  • इसका PTO सिस्टम सभी उपकरणों को सुचारू रूप से संचालित करता है और खेती के अनुभव को सरल और कुशल बनाता है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ओजा सीरीज के 7 बेहतरीन ट्रैक्टर

स्टीयरिंग और ब्रेक

  • इसमें पावर स्टीयरिंग दी गई है, जो ट्रैक्टर के संचालन को आसान बनाती है।
  • पावर स्टीयरिंग के कारण यह खेतों और सड़कों पर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं, जो कठिन परिस्थितियों जैसे ढलानों और फिसलन भरी सतहों पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं।

टायर्स

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर में मजबूत और बड़े टायर दिए गए हैं।
  • फ्रंट टायर का साइज 6.0 - 16 और रियर टायर का साइज 13.6 - 28 है।
  • ये टायर किसी भी सतह पर स्थिरता और बेहतर कर्षण प्रदान करते हैं।
  • इनका ट्रेड डिज़ाइन मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है।

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है।
  • उन्नत हाइड्रोलिक्स और सटीक सेंसिंग पॉइंट्स के कारण यह भारी उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा जीवो सीरीज - जानें टॉप 5 मॉडल्स की कीमत और ख़ासियत

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर कीमत क्या है?

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 ट्रैक्टर 44 HP श्रेणी का है। ट्रैक्टर का मूल्य 6.95 लाख से 7.20 लाख रूपए है।

ये ट्रैक्टर बड़े किसानों और ढ़ुलाई के कार्यों के लिए अच्छा हैं। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, पुडलिंग, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, आदि के लिए बनाया गया है।