Massey Ferguson 7250 DI PowerUp आता है शानदार इंजन शक्ति के साथ

Published on: 27-May-2024
Updated on: 27-May-2024

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत के किसानों की पहली पसंद है कंपनी किसानों की जरुरत के हिसाब से ट्रैक्टरो का निर्माण करती है। 

मैसी के ट्रैक्टर खेतों में जबरदस्त काम करने के कारण मशहूर है कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरो का निर्माण करती रहती है ऐसा ही ट्रैक्टर है - Massey Ferguson 7250 DI PowerUp

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के विवरण के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp इंजन की शक्ति क्या है? 

  • Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 50 एचपी का इंजन कंपनी ने प्रदान किया है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर देखने को मिल जाते है। इस ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2700 cc (2.70L) है। 
  • Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर के इंजन में आपको SIMPSONS TIII A SJ327 इंजन मिलता है, इसमें की Fuel Injection Pump आपको मिल जाता है। 
  • इसके अलावा, इसमें 44 पीटीओ एचपी है।

ये भी पढ़ें: Massey Ferguson Tafe 30 DI Orchard और Massey Ferguson 5118 बागवानी के लिए TAFE की नई पेशकश

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर के अन्य फीचर्स

  • मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप ट्रैक्टर में Comfimesh Transmission टाइप का ट्रांसमिशन आपको मिलता है साथ ही इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है, जो 32.2 किमी/ प्रति घंटा की फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है। 
  • Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर में अधिक आरामदायक हैंडलिंग के लिए मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग विकल्प हैं।
  • लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 60 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है।
  • इसमें कृषि उपकरणों को लोड करने और उठाने के लिए 1800 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है। अधिक वजन उठने की क्षमता होने से इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल धुलाई के कार्यों में किया जा सकता है। 
  • Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 X 16 / 7.5 x 16 और रियर टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28 आते है। 

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Massey Ferguson 7250 DI PowerUp Price)

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.27-7.79 लाख रूपए तक है। 

भारत में मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप ट्रैक्टर की वर्तमान ऑन-रोड कीमत कुछ आवश्यक कारकों के कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। 

ऑन-रोड कीमत में रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क, एक्सेसरीज़ शुल्क आदि शामिल हैं।

श्रेणी