सीमांत किसानों के लिए 37 से 50 एचपी श्रेणी में आने वाले पॉवर ट्रैक कंपनी के 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

Published on: 21-Oct-2024
Updated on: 19-Nov-2024
Powertrac tractor models in the 37 to 50 HP range, displayed on a rural dirt road with an open field and clear sky in the background, showcasing their rugged design and versatility for farming tasks
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

पॉवर ट्रैक कंपनी - किसानों के बीच ट्रैक्टरों में ये कंपनी बहुत प्रसिद्ध है। किसानों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते हैं। कंपनी निरंतर किसानों के लिए नवीनतम तकनीक से ट्रैक्टर बनाती रहती है।

जिससे किसान को खेती करना आसान बन सकें। हमारे इस लेख में हम आपको पॉवरट्रैक कंपनी के सर्वश्रेष्ठ 37 से 50 एचपी श्रेणी में आने वाले ट्रैक्टरों के विशेषताओं, स्पेसिफिकेशन और मूल्य के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

37 से 50 एचपी श्रेणी में आने वाले पॉवरट्रैक कंपनी के 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

किसानों की सेवा के लिए पॉवरट्रैक ट्रैक्टर कंपनी निरंतर नए और उत्तम ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती हैं, पॉवरट्रैक कंपनी द्वारा निर्मित उत्तम ट्रैक्टरों की लिस्ट निम्नलिखित हैं:

1. पॉवर ट्रैक 434 डीएस सुपर सेवर

  • पॉवर ट्रैक 434 डीएस सुपर सेवर ट्रैक्टर में आपको 37hp का इंजन मिलता है।
  • इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2146 CC है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने 3 सिलेंडर प्रदान किये है।
  • ट्रैक्टर का इंजन 2200 रेटेड आरपीएम generate करता है।
  • पॉवर ट्रैक 434 डीएस सुपर सेवर ट्रैक्टर की ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी 8 फ़ॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स शिफ्टिंग आपको सेण्टर में मिलती है।
  • ब्रेक्स की बात करे तो कंपनी इस ट्रैक्टर में Multi Plate तेल में डूबे हुए Disc ब्रेक प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर में Mechanical Single drop arm ऑप्शन के साथ स्टीयरिंग मिलता है।
  • ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है।
  • पॉवर ट्रैक 434 डीएस सुपर सेवर ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की भारत में कीमत 6.10 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: इन 5 शक्तिशाली ट्रैक्टरों को खरीद कर चला सकते हैं हर प्रकार के उपकरण

2. पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस

  • पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर अब अधिक शक्तिशाली 39 एचपी श्रेणी इंजन और एवीएल प्रौद्योगिकी के साथ आता है, इंजन 2000 ERPM Generate करता है।
  • ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन Fully Constant Mesh दिया गया है, गियर्स 8 Forward + 2 Reverse दिए गए है।
  • ट्रैक्टर में Clutch टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Single Clutch/Dual Clutch दोनों ऑप्शन मिलते है।
  • इस ट्रैक्टर में ब्रेक टाइप की बात करे तो Multi Plate तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है।
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है।
  • पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस 1600 कि.ग्रा. के सर्वश्रेष्ठ सेन्सी 1 लिफ्ट के साथ आता है।
  • इस हैवी ड्यूटी लिफ्ट से आपको न केवल समान खेती के लिए बेहतर संवेदनशीलता मिलती है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो आगे के टायरों 6.0 x 16 के और पीछे के टायर 13.6 x 28 के आते है।
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत ₹6.20-6.42 लाख रूपए तक है।

3. पॉवर ट्रैक यूरो 439

  • इस ट्रैक्टर में 42 hp का इंजन दिया गया है, जो की AVL टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है।
  • इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है।
  • ट्रैक्टर में कुल गियर 10 (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x16 और पीछे के टायर 13.6x28 के आते है।
  • इस ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 50 लीटर है।
  • बड़ी ईंधन क्षमता होने के कारण आप इससे लंबे समय तक खेत में काम कर सकते है।
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। ढुलाई के लिए भी ये ट्रैक्टर बहुत अच्छा है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करें तो ये आपको 5,70,000 - 6,45,000 रूपए तक की बाजार कीमत में मिलता है।
  • कंपनी ट्रैक्टर की 5000 घंटे की वार्रन्टी भी प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

4. पॉवर ट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD

  • ट्रैक्टर में 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली 47 hp इंजन है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है।
  • ट्रैक्टर का पीटीओ 34.7 HP पावर का दिया गया है।
  • पीटीओ की गति 540 आरपीएम है और रिवर्स पीटीओ भी इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है।
  • यूरो 45 प्लस ट्रैक्टर 8 + 8 सिंक्रो शटल गियरबॉक्स के साथ आता है जो ट्रैक्टर को आगे और पीछे आसानी से घुमाने में मदद करता है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है।
  • पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है, यूरो 45 प्लस ट्रैक्टर सीलबंद 4 व्हील ड्राइव एक्सल के साथ आता है।
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 8.0x18/ 8.3X20/ 9.5X18 है और रियर टायर्स का साइज 13.6x28, 9.5/18 है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 45 प्लस 4WD ट्रैक्टर की कीमत 8.25-8.67 लाख रूपए तक है।

5. पॉवर ट्रैक यूरो 50

  • पॉवर ट्रैक यूरो 50 इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है।
  • इंजन 2200 ERPM जरनेट करता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर मिलते है।
  • यूरो 50 ट्रैक्टर 45.6 एचपी के पीटीओ पावर के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में Gear बॉक्स के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको फुल्ली Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • ब्रेक टाइप कि बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर में आपको बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है।
  • ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक टाइप Top Link Sensing (Sensi 1 हाइड्रोलिक्स) के साथ आता है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 50 - 2000 कि.ग्रा. के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है।
  • पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.40-7.75 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के 5 बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल्स

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं।

इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर आप मैसी फ़र्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड, सोनालिका, स्वराज, कुबोटा, महिंद्रा, प्रीत और अन्य ट्रैक्टर कंपनियों के हर प्रकार के ट्रैक्टरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।