प्रीत 6049 - 60 HP में शानदार ट्रैक्टर खरीद कर होंगे किसानों के काम आसान

Published on: 26-Jun-2024
Updated on: 26-Jun-2024

प्रीत भारत में ट्रैक्टर निर्मित और कृषि उपकरण निर्माता का नाम से जानी जाती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानो के बिच बहुत लोकप्रिय है। 

इस कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते है। आज के इस लेख में हम आपके लिए प्रीत 6049 ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी लेकर आए है।

प्रीत 6049 ट्रैक्टर की क्या विशेषताएं है?

प्रीत 6049 ट्रैक्टर की चमत्कारी विशेषताएं इस ट्रैक्टर को ऐसे किसान के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं। ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा। 

प्रीत 6049 ट्रैक्टर की इंजन पावर?

प्रीत 6049 में 60 HP श्रेणी की शक्ति से दहाड़ने वाले एक कुशल और उत्तम दर्जे के इंजन के साथ, यह शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है। 

इसमें 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है।

इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। 

इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़े: प्रीत 5549 ट्रैक्टर - 55 एचपी 4WD के साथ आपके कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन विकल्प 

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रीत 6049 ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन synchro MESH दिया है।
  • साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड गति के लिए और 12 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है।
  • अधिक गति विक्लप होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है।
  • उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
  • प्रीत 6049 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है।
  • तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं।
  • प्रीत 6049 ट्रैक्टर में मजबूत, बड़े आकार के टायर हैं जो किसी भी सतह पर आसानी से ट्रैक्टर को नियंत्रित कर सकते हैं। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 9.0 - 24 है और रियर टायर्स का साइज 16.9 - 28 है।
  • प्रीत 6049 ट्रैक्टर का पीटीओ 52HP पावर का दिया गया है।
  • पीटीओ की गति 540 और 1000आरपीएम है। ट्रैक्टर का पीटीओ एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।
  • प्रीत 6049 हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 2400 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता दी गयी है।
  • प्रीत 6049 ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है।

ये भी पढ़े: प्रीत कंपनी के इस ट्रैक्टर की ताकत और भार उठाने की क्षमता जान होश उड़ जाएंगे

प्रीत 6049 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

प्रीत 6049 ट्रैक्टर शक्तिशाली 60 HP श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत 7.50- 7.70 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिलता है।

श्रेणी
Ad
Ad