प्रीत 6549 सुपर 4WD - दमदार ट्रैक्टर जो हर किसान की पहली पसंद बनेगा

Published on: 22-Nov-2024
Updated on: 22-Nov-2024
A vibrant green Preet 6549 Super 4WD tractor with a modern design, showcasing sturdy build quality
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

प्रीत 6549 सुपर - 4WD ट्रैक्टर का उद्देश्य कृषि कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, कटाई और परिवहन कार्यों को कुशलता से पूरा करना है।

यह ट्रैक्टर वानिकी और सांप्रदायिक सेवाओं में भी उपयोगी है। यह पारंपरिक ट्रैक्टरों से अधिक क्षमताओं के साथ सभी प्रकार के कार्यों में, विशेष रूप से जुताई वाली फसलों की अंतर-पंक्ति खेती के लिए उपयुक्त है।

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानेगे।

प्रीत 6549 सुपर की इंजन पावर क्या है?

  • प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर में 65 hp श्रेणी का इंजन दिया गया है।
  • जिसमें 4 सिलेंडर है इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4087 cc है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए multi cylinder INLINE (BOSCH) का फ्यूल पंप दिया गया है।
  • ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है।

प्रीत 6549 सुपर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

प्रीत 6549 ट्रांसमिशन टाइप

  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है।
  • सीट की लेफ्ट साइड low, high, medium के लीवर ट्रैक्टर में आपको मिलते है।
  • साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने के कारण ट्रैक्टर में सीट के आगे अच्छा space देखने को मिलता है।

ये भी पढ़े: प्रीत 7549 ट्रैक्टर - 75 HP की शक्ति और उन्नत फीचर्स के साथ किसानों का सबसे अच्छा साथी

स्टीयरिंग और ब्रेक्स

  • प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर में डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए DISC ब्रेक्स दिए गए है।
  • ब्रेक के पैडल्स भी काफी आराम दायक है आप आसानी से इसे दबाकर ब्रेक्स लगा सकते है।

प्रीत 6549 सुपर पीटीओ पावर

  • पीटीओ की पावर 42 hp इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है।
  • ट्रैक्टर में पीटीओ की स्पीड 540 आरपीएम और 1000 आरपीएम मिलती है, रिवर्स पीटीओ आपको इस ट्रैक्टर में मिलता है।

टायरों का आकर

  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 9.5 x24 के पीछे के टायर 16.9x28 के मिलते है।
  • पिछले टायरों के ऊपर आपको 38 - 38 किलों के दो वेट देखने को मिलते है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2530 किलोग्राम है।

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और ईंधन टैंक की क्षमता

  • प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2400 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में जो लिफ्टिंग के लिंकेज पॉइंट है वो TPL category -ii के साथ मिलता है।
  • hydraulic tube को जोड़ने के लिए इसमें 2 वाल दी गयी है।
  • ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 67 किलोग्राम है।

ये भी पढ़े: प्रीत 9094 - 4WD के फीचर्स

प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर की कीमत क्या हैं?

प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर की कीमत 9.50-10.20 लाख रुपये तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर तय की गयी हैं।

किसान भाइयों, इस लेख में आपने प्रीत 6549 सुपर ट्रैक्टर की सभी जानकारी प्राप्त कीं, इसी तरह के ट्रैक्टर या खेती से संबंधित उपकरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट merikheti पर जा सकते हैं।