सॉलिस S90-4WD: जानिए 90 HP जापानी तकनीक से लैस इस शक्तिशाली ट्रैक्टर के फीचर्स

Published on: 08-Jan-2025
Updated on: 08-Jan-2025
A front view of the solis S90-4WD tractor in a lush green agricultural field
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

सॉलिस, आईटीएल का प्रमुख ब्रांड, दुनिया के अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है जो अपनी मजबूती, टिकाऊपन, शक्ति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध है।

सॉलिस ने अपने सॉलिस यानमार ट्रैक्टर रेंज के तहत जापान की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को भारतीय किसानों तक पहुंचाने के लिए 100 साल पुराने डीजल इंजन विशेषज्ञ यानमार के साथ साझेदारी की है।

इस लेख में, हम आपको सॉलिस S90-4WD शक्तिशाली ट्रैक्टर की विशेषताओं और इसके उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।

सॉलिस S90-4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर

सॉलिस S90-4WD एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो बड़े खेतों में काम करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों का समय और पैसा बचाना है।

इसमें 90 एचपी का NEW S - TECH इंजन दिया गया है, जिसमें 4 सिलेंडर हैं। यह इंजन 2200 आरपीएम पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसके साथ Dry टाइप का Air Cleaner भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: सॉलिस 5724-2WD की प्रमुख विशेषताएं

सॉलिस S90-4WD के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • आधुनिक तकनीक और डिजाइन: इस ट्रैक्टर को जापानी तकनीक से बनाया गया है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।
  • एसी केबिन सुविधा: यह ट्रैक्टर एसी केबिन के साथ आता है, जिससे किसान धूप में भी आराम से बिना रुके काम कर सकते हैं।
  • शक्तिशाली प्रदर्शन: यह ट्रैक्टर एक दिन में कई एकड़ जमीन को आसानी से जोतने की क्षमता रखता है।
  • गियरबॉक्स: इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर हैं, जो खेतों में काम करने में सुविधा प्रदान करते हैं।
  • ब्रेक और स्टीयरिंग: Multi Disc Outboard OIB ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के कारण इसे नियंत्रित करना आसान है।
  • हाइड्रॉलिक सिस्टम: इसमें Hydrotronic ADDC लिफ्ट और 3500 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता है, जिससे भारी सामान का परिवहन सरल हो जाता है।
  • टायर: इसमें बड़े टायर दिए गए हैं – आगे के टायर 12.424 और पीछे के टायर 18.430 के है।
  • ईंधन टैंक: इसमें 110 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक है, जो लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है।
  • वजन: इस ट्रैक्टर का कुल वजन 4070 किलोग्राम है।

सॉलिस S90-4WD की कीमत

इस ट्रैक्टर की कीमत अभी उपलब्ध नहीं है, इस ट्रैक्टर की कीमत इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार तय की जाएगी। इसका निर्माण किसानों की खेती को उन्नत और सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है।

इस लेख में आपने सॉलिस S90-4WD ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त की। यदि आप अन्य ट्रैक्टरों और उपकरणों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप मेरीखेती पर विजिट कर सकते हैं।