Published on: 14-Feb-2025
Updated on: 14-Feb-2025
आज खेती करने के लिए ट्रैक्टर बहुत जरूरी है, ट्रैक्टर खेती को बहुत प्रभावी बनाता है। जो समय भी बचाता है।
यदि आप भी किसान हैं और खेती के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो सोनालिका कंपनी का सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस लेख में इस ट्रैक्टर की पूरी जानकारी दी गई है।
सोनालिका DI 30 बागबान सुपर की इंजन पावर?
सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर में आपको 30 hp का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है, इस ट्रैक्टर में आपको 2044 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है। कंपनी का ये ट्रैक्टर 1800 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर के फीचर्स
- सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर में Sliding Mesh ट्रांसमिशन आपको मिलता है। साथ ही इसके गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स मिल जाते है।
- क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच का ऑप्शन आपको मिल जाता है।
- सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर में 6 स्प्लिन्डस वाला पीटीओ आपको मिल जाता है, जिससे की आप पीटीओ से चलने वाले सभी यंत्रो को आसानी से चला सकते है।
- सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग और विक्लप में मैकेनिकल स्टीयरिंग भी प्रदान किया है।
- इस ट्रैक्टर में 29 लीटर का डीज़ल टैंक है, जिससे की आप लंबे समय तक बिना रूके कार्य कर सकते है।
- सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर में आपको फ्रंट टायर 5.00 X 15 और रियर टायर 9.50 X 24 के मिल जाते है।
- ट्रैक्टर में 1336 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है, जिससे की आप ढुलाई जैसे कार्य भी आसानी से कर सकते है।
ये भी पढ़ें: सोनालिका DI -22 PP गार्डनट्रैक ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सोनालिका DI 30 बागबान सुपर की कीमत क्या है?
सोनालिका DI 30 बागबान सुपर ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रूपए तक है, कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।