Ad

सोनालिका डीआई 740 4WD ट्रैक्टर: शक्तिशाली इंजन, उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी

Published on: 15-Jul-2024
Updated on: 15-Jul-2024

सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी वर्षो से किसानों की सेवा के लिए कार्य कर रही है। किसानों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते है। सोनालिका के ट्रैक्टर नई तकनीकों और अच्छी गुणवत्ता से भरपूर होते है।

इसी कड़ी में कार्य करते हुए कंपनी ने किसानों के लिए सोनालिका डीआई 740 4WD ट्रैक्टर का निर्माण किया है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

सोनालिका डीआई 740 ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 42 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलिंडर आपको मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2891 CC है।
  • ट्रैक्टर का इंजन 1800 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • इंजन में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर आपको देखने को मिल जाते है।
यह भी पढ़ें: सोनालिका टाइगर DI 55 खेती का सच्चा साथी

सोनालिका डीआई 740 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन आपको देखने को मिल जाता है।
  • ट्रैक्टर में सिंगल और ड्यूल क्लच आपको दोनों मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिल जाते है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • सोनालिका डीआई 740 4WD में 2200 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • सोनालिका डीआई 740 4WD ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं।
यह भी पढ़ें: सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर

सोनालिका डीआई 740 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7,78,000 तक है, कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।

Merikheti के इस लेख में आपने सोनालिका डीआई 740 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जाना है।

Merikheti पर आप खेतीबाड़ी, ट्रैक्टर, कृषि यंत्रो और पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

श्रेणी