Ad

35 से 50 HP में आने वाले जॉन डियर कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

Published on: 24-Oct-2024
Updated on: 24-Oct-2024

भारत में जॉन डियर एक प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड है, जो नई तकनीकों के साथ समय-समय पर ट्रैक्टर लॉन्च करता है। किसान इस कंपनी के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद करते हैं।

यहां हम आपको जॉन डियर के टॉप 7 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं:


जॉन डियर के टॉप 7 ट्रैक्टर मॉडल्स (35 से 50 HP)

1. जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में 50 HP का इंजन है, जिसकी क्यूबिक क्षमता 2900 cc है।
  • इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है।
  • इसमें 3 सिलेंडर और ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर है।
  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स और तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स हैं।
  • इसकी हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है और कुल वजन 1870 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 7.5x16 और पीछे के टायर 14.9x28 हैं।
  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत 6.90 लाख रुपये है।

2. जॉन डियर 5036 D ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5036 D ट्रैक्टर 36 HP के इंजन के साथ आता है, जिसमें 3 सिलेंडर और 2100 RPM की कार्य क्षमता है।
  • जॉन डियर 5036 D ट्रैक्टर में ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फ़िल्टर और 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है।
  • ट्रैक्टर की उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है और इसमें 540 RPM की पीटीओ स्पीड है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.0x16 और पीछे के टायर 12.6x28 या 13.6x28 हैं।
  • इसमें 60 लीटर का डीजल टैंक है और इसकी कीमत 5.60 - 5.85 लाख रुपये तक है।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 शक्तिशाली और शानदार ट्रैक्टरों के फीचर्स

3. जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर में 45 HP का इंजन है जिसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं।
  • इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है और इसमें ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर है।
  • जॉन डियर 5045 D में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है।
  • ट्रैक्टर की आगे की गति 2.83-30.92 कि.मी./घंटा और पीछे की गति 3.71-13.43 कि.मी./घंटा है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.0x16 और पीछे के टायर 13.6x28 या 14.9x28 हैं।
  • इसकी हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है, और इसका कुल वजन 1810 किलोग्राम है।
  • इस मॉडल की कीमत 7.00 - 7.50 लाख रुपये तक है।

4. जॉन डियर 5039 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5039 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर 41 HP के इंजन के साथ आता है जिसमें 3 सिलेंडर होते हैं।
  • इसमें 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6x16 और पीछे के टायर 12.4x28/13.6x28 हैं।
  • इसकी पीटीओ क्षमता 37.8 HP है और इसमें तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक्स हैं।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 1760 किलोग्राम है और इसकी कीमत 6.30 - 6.60 लाख रुपये तक है।
ये भी पढ़ें: 37 से 50 एचपी श्रेणी में आने वाले पॉवर ट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल्स

5. जॉन डियर 5305 ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5305 ट्रैक्टर में 55 HP का इंजन है जिसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.0x16 और पीछे के टायर 14.9x28 हैं।
  • इसकी पीटीओ क्षमता 46.8 HP है और इसमें तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक्स हैं।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 1600 किलोग्राम है और इसकी कीमत 8.50 - 9.38 लाख रुपये तक है।

6. जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर 48 HP के इंजन के साथ आता है, जिसमें 3 सिलेंडर होते हैं।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच मिलता है।
  • जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर के आगे के टायर 6x16 और पीछे के टायर 12.4x28/13.6x28 हैं।
  • इसकी पीटीओ क्षमता 40.8 HP है और ट्रैक्टर का कुल वजन 1600 किलोग्राम है।
  • इसकी कीमत 7.60 - 8.55 लाख रुपये तक है।
ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

7. जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर में 42 HP का इंजन है, जिसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00x16 और पीछे के टायर 13.6x28 हैं।
  • इसकी पीटीओ क्षमता 35.7 HP है और ट्रैक्टर का कुल वजन 1600 किलोग्राम है।
  • जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर की कीमत 6.80 - 7.30 लाख रुपये तक है।

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं।

इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर आप मैसी फ़र्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड, सोनालीका, स्वराज, कुबोटा, महिंद्रा, प्रीत और अन्य ट्रैक्टर कंपनियों के हर प्रकार के ट्रैक्टरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Ad