Ad

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

Published on: 16-Oct-2024
Updated on: 16-Oct-2024

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है महिंद्रा कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है और कंपनी हर बार कंपनी एडवांस तकनीक के साथ ट्रैक्टरो का निर्माण करती है।

महिंद्रा के ट्रैक्टर खेत में कम डीज़ल की खपत में काम करने के लिए जाने जाते है। कंपनी किसानों के बजट के हिसाब से ट्रैक्टर का निर्माण करती है जिससे की कम कीमत में सभी फीचर्स किसानों को एक ही ट्रैक्टर में मिल सके।

इसलिए किसान सब से ज्यादा महिंद्रा के ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते है। आज हम आपको महिंद्रा कंपनी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे।

महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

ये सभी ट्रैक्टर मॉडल हर प्रकार की नई तकनीकों से भरे हुए है।

महिंद्रा के इन ट्रैक्टरों में नई उच्च-मध्यम-निम्न ट्रांसमिशन प्रणाली है जो सात अतिरिक्त अनूठी गति के साथ गियर, सहज ड्राइविंग अनुभव के लिए सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और सटीकता के लिए एक तेज-प्रतिक्रिया हाइड्रोलिक प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकों का ढेर है।

ये भी पढ़ें: इन 5 शक्तिशाली ट्रैक्टरों को खरीद कर चला सकते हैं हर प्रकार के उपकरण

इन सभी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ा सम्पूर्ण विवरण निम्नलिखित है -

1.महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI–i-4WD

  • आज के दिन किसानों के बीच महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI–i-4WD मॉडल बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। इसलिए इस ट्रैक्टर को एक नंबर पर रखना गया है। ये ट्रैक्टर बहुत अच्छी इंजन क्षमता और फीचर्स के साथ में आता है। 
  • महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI –i-4WD ट्रैक्टर में कंपनी ने  55 HP एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया है, जो कि 4 सिलिंडर्स के साथ में आता है।
  • इसके इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3531 CC दी गयी है, जो कि 2100 Engine Rated RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता हैं।
  • Partial Synchro Mesh  ट्रांसमिशन के साथ में ये ट्रैक्टर आता हैं और इसके गियरबॉक्स में कंपनी ने 15 Forward + 15 Reverse गियर्स प्रदान कियए हैं जो की ट्रैक्टर को 1.71 - 33.5 kmph की Forward Speed और  1.63 - 32.0 kmph की Reverse Speed हैं प्रदान करते हैं।
  • 2700 kg वजन उठाने की क्षमता इस ट्रैक्टर में आपको देखने को मिल जाती हैं।
  • इन सभी फीचर्स के साथ में इस ट्रैक्टर की कीमत 10.68-11.45 लाख रूपए तक रखी गयी हैं।
ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के 5 बेहतरीन ट्रैक्टर

2. महिंद्रा युवो 575 DI 4WD

  • महिंद्रा युवो 575 DI 4WD ट्रैक्टर भी किसानों के बीच बहुत पसंद किया जाता हैं, इसलिए हमने इसको दूसरे नंबर पर रखा हैं। ये ट्रैक्टर 45 HP के इंजन के साथ में आता हैं।
  • इसके इंजन में 4 सिलिंडर दिए गए हैं और ये 2000 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता हैं।
  • इसकी पीटीओ पावर 41.1 hp दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में Full Constant mesh टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया हैं, साथ ही इसमें आपको 12 Forward + 3 Reverse गियर्स मिलते हैं।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। 
  • महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2085 किलोग्राम दी गयी हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 8.00 X 18 और रियर टायर 13.6 X 28 के दिए गए हैं।
  • महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर की कीमत 8.99-9.35 लाख रूपए तक हैं।

3. महिंद्रा 585 DI XP PLUS ट्रैक्टर

  • महिंद्रा 585 DI XP Plus ट्रैक्टर में कंपनी ने 49 hp का शक्तिशाली इंजन कंपनी ने प्रदान किया हैं जिससे की सभी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं।
  • ट्रैक्टर में इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3054 CC दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में Full Constant mesh टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया हैं, साथ ही इसमें आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स मिलते हैं।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed ब्रेक्स मिलते हैं।
  • 50 लीटर का फ्यूल टैंक इस ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किया हैं।
  • महिंद्रा 585 DI XP Plus  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम दी गयी हैं।
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.50 X 16 और रियर टायर 14.9 X 28 के दिए गए हैं।
  • महिंद्रा 585 DI XP Plus ट्रैक्टर की कीमत 7.50-7.85 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: छोटे किसानों के लिए निर्मित कैप्टन कंपनी के टॉप ट्रैक्टर

4. महिंद्रा 275 DI TU

  • महिंद्रा 275 DI TU ट्रैक्टर एक शानदार पावर वाला ट्रैक्टर हैं जो की शक्तिशाली इंजन के साथ में आता हैं इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 39 hp का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया हैं, जो की इस ट्रैक्टर को सीमांत किसानों के लिए एक अच्छा विक्लप बनाता हैं।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन 3 सिलिंडर जो की 2100 आरपीएम पर उत्कृष्ट कार्य करता हैं।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने वाटर कूल्ड सिस्टम ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किया हैं। 
  • Partial Constant mesh टाइप का इसमें ट्रांसमिशन दिया गया हैं साथ ही गियरबॉक्स में 8 Forward + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • Oil ब्रेक्स इस ट्रैक्टर में दिए गए हैं और पावर स्टीयरिंग आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता हैं। 
  • महिंद्रा 275 DI TU ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम की दी गयी हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 X 16 के दिए गए हैं और रियर टायर 12.4 X 28 / 13.6 X 28 के दिए गए हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत 6.19 Lakh - 6.38 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में फार्मट्रैक कंपनी के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स

5. महिंद्रा 475 DI MS XP PLUS 

  • महिंद्रा 475 DI MS XP PLUS ट्रैक्टर एक 31.3 kW (42 HP) वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं, जिसके इंजन में आपको 4  सिलिंडर मिल जाते हैं।
  • इसका इंजन 2000 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता हैं। 
  • Partial Constant mesh  प्रकार का ट्रांसमिशन इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता हैं।
  • इसके गियरबॉक्स में आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते हैं। 
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1480 किलोग्राम की दी गयी हैं, साथ ही इसमें 3 point लिंकेज वाला ADDC सिस्टम मिल जाता हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 X 16 और रियर टायर 12.4 X 28 / 13.6 X 28 के मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत 6.75 लाख से 7.10 लाख रूपए तक हैं।

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं।

इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर आप न्यू हॉलैंड, सोनालीका, स्वराज, कुबोटा, मैसी फ़र्ग्यूसन, प्रीत, करतार और अन्य ट्रैक्टर कंपनियों के हर प्रकार के ट्रैक्टरों की  जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।    

श्रेणी