Ad

बागवानी के लिए टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर: किफायती दाम और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ

Published on: 13-Oct-2024
Updated on: 14-Oct-2024

कृषि के हर क्षेत्र में आज के दिन ट्रैक्टर का इस्तेमाल होता है। ट्रैक्टर के बिना आज के युग में खेती करना बहुत मुश्किल कार्य हैं।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बागवानी के लिए बनाए गए 5 मिनी ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। इन ट्रैक्टरों का निर्माण खास कर बागवानी के कार्यों के लिए किया गया है।

बागवानी के लिए निर्मित 5 मिनी ट्रैक्टर

बागवानी का व्यवसाय आज के दिन किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसकी को देखते हुए ट्रैक्टर कंपनियों बागवानी के किसानों के लिए मिनी ट्रैक्टरों का निर्माण किया है।

नीचे आप न्यू हॉलैंड सिम्बा 30, सोनालीका MM18, स्वराज कोड, महिंद्रा ओजा 2121, कुबोटा निओस्टार A211N-OP आदि ट्रैक्टरों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

1. न्यू हॉलैंड सिम्बा 30

New Holland Simba 30 tractor on a dirt road, ideal for versatile farming applications with powerful performance.

  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 30 ट्रैक्टर एक आकर्षक डिज़ाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं। न्यू हॉलैंड का सिम्बा 30 बेहतरीन ट्रैक्टर है जो की 4 व्हील ड्राइव में आता है।
  • इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव है और 29 HP का इंजन है।
  • इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड गियर्स और 3 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है।
  • ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग और ऑइल इमर्स्ड ब्रेक यानि की तेल में डूबे ब्रेक दिए गए हैं।
  • इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम तक है, जो इसे गहन गतिविधियों के लिए पर्याप्त टिकाऊ बनाती है।
  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 30 ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपये से शुरू है।

ये भी पढ़ें: इन शक्तिशाली ट्रैक्टरों को खरीद कर चला सकते हैं हर प्रकार के उपकरण

2. सोनालीका MM18

Sonalika MM 18 tractor in a field, showcasing its robust design and efficient performance for farming tasks.

  • सोनालीका MM18 ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं जो की 18 HP श्रेणी के इंजन के साथ में आता हैं।
  • इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 863.5 CC हैं और ये 2300 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता हैं।
  • सोनालीका MM18 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 15 एचपी हैं।
  • सोनालीका MM18 ट्रैक्टर 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं, तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर के टायरों का साइज 5.25 X 14 फ्रंट टायर और 8.0 X 18 रिवर्स है।
  • सोनालिका MM18 में 800 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 3.15-3.36 लाख रुपए तक है।

3. स्वराज कोड

Swaraj Code mini tractor for field use, with blue and white design

  • स्वराज कोड की इंजन शक्ति 11 एचपी हैं जो की 1 सिलेंडर के साथ आता है।
  • स्वराज कोड की इंजन क्षमता खेत में कुशल माइलेज प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर से आसानी से खेती के काम किये जा सकते है।
  • स्वराज कोड ट्रैक्टर 3600 इंजन रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 9.46 hp है।
  • इसमें 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • ये ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ निर्मित है, स्वराज कोड में स्टीयरिंग का टाइप मैकेनिकल स्टीयरिंग है।
  • स्वराज कोड की लिफ्टिंग क्षमता 220 किलोग्राम है।
  • भारत में स्वराज कोड की कीमत 2.45-2.50 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: भारत में लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन मिनी ट्रैक्टर्स

4. महिंद्रा ओजा 2121

Mahindra Oja 2121 advanced tractor, red and black, suitable for agricultural fields

  • ये ट्रैक्टर 4WD वेरिएंट में आता है। ट्रैक्टर 21 HP के दमदार इंजन के साथ आता है, जो की ऊबड़-खाबड़ या ऊंचे नीचे जगह पर आसानी से चल सकता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है जो की 2400 के रेटेड आरपीएम पर काफी शानदार माइलेज देता है।
  • महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड के साथ 12 ही रिवर्स गियर्स दिए गए है।
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिए है, जो कि अच्छा वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी रियर टायर 8x18 साइज के है।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है।
  • भारत में महिंद्रा ओजा 2121 की कीमत 4.85- 5.50 लाख रूपए तक है।

5. कुबोटा निओस्टार A211N-OP

Kubota Neostar A211N-OP tractor on a farm path, known for its compact size and advanced features for modern agriculture.

  • कुबोटा निओस्टार A211N-OP ट्रैक्टर में कंपनी 1001 cc का इंजन है जिसकी पावर 21 hp है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है।
  • ट्रैक्टर 2600 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।
  • इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई सिंगल प्लेट क्लच सिस्टम है।
  • इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तक हैं।
  • कुबोटा निओस्टार A211N-OP मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4.82 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी द्वारा निर्मित किसानों के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं।

इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर आप न्यू हॉलैंड, सोनालीका, स्वराज, कुबोटा, महिंद्रा और अन्य ट्रैक्टर कंपनियों के हर प्रकार के ट्रैक्टरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

श्रेणी