इन 5 शक्तिशाली ट्रैक्टरों को खरीद कर चला सकते हैं हर प्रकार के उपकरण

Published on: 26-Sep-2024
Updated on: 26-Sep-2024

आज का किसान ज़माने के साथ चल रहा हैं। किसान भी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहा हैं।

खेती करने के लिए आज के युग में एक शक्तिशाली और बेहतरीन ट्रैक्टर होना बहुत आवश्यक हैं। ट्रैक्टर से ही खेती के सभी कार्य आसनी से किये जा सकते है।

आज कल किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते है जिसमें उनको सभी आधुनिक फीचर्स और पावर मिल सकें।

आज के इस लेख में हम ऐसे 5 शक्तिशाली ट्रैक्टरों की जानकरी देंगे जिससे की आप सभी खेती के कार्य आसानी से कर सकते हैं।

टॉप 5 शक्तिशाली और शानदार ट्रैक्टरों के फीचर्स

1. न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS TREM-IV

  • इस श्रेणी में ये न्यू हॉलैंड 5630 ट्रैक्टर सबसे शक्तिशाली हैं इस ट्रैक्टर की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 75 एचपी का इंजन दिया गया हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिए गए हैं साथ ही इस ट्रैक्टर का इंजन 2300 के रेटेड आरपीएम पर कार्य करता हैं।
  • ये ट्रैक्टर हर प्रकार के कार्य करने के लिए बनाया गया हैं। ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड 5630 में ट्रांसमिशन टाइप फुल सिंक्रोमेश दिया गया हैं जिसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • मैकेनिकल रियल आयल इम्मरसेड ब्रेक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते हैं, जिससे की ट्रैक्टर को आसनी से नियंत्रित किया जा सकता हैं।
  • स्टीयरिंग टाइप इस ट्रैक्टर में हाइड्रोस्टैटिक दिया गया हैं।
  • ट्रैक्टर में 70 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया हैं।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम दिया गया हैं।
  • न्यू हॉलैंड 5630 में फ्रंट टायर 12.4 X 24 के दिए गए हैं और रियर टायर 18.4 X 30 के दिए गए है।
  • न्यू हॉलैंड 5630 ट्रैक्टर की कीमत 14.55-15.29 लाख रूपए तक है।
ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

2. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2WD

  • ये ट्रैक्टर भी शानदार डिज़ाइन और बेजोड़ शक्ति के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की शक्ति 57 HP दी गयी है जो की 2100 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई-आई ट्रैक्टर का एयर क्लीनर नोवो कैटेगिरी में सबसे बड़ा है, जो पूरे राइड के दौरान डस्टर-मुक्त एयर फिल्टर प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
  • ट्रैक्टर का 306 सेमी क्लच कम टूट-फूट के साथ सहज संचालन प्रदान करता है।
  • गाइड प्लेट के साथ इसका सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन सुनिश्चित करता है कि गियर चेंज करना आसान है।
  • इसकी हाई-मीडियम-लो ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ, 15 फॉरवर्ड+3 रिवर्स गियर, 7 अतिरिक्त अद्वितीय गति प्रदान करते हैं।
  • 2200 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता के साथ में ये ट्रैक्टर आता है।
  • ट्रैक्टर में 7.50 X 16 के फ्रंट टायर और रियर टायर 16.9 X 28 के दिए गए है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 9.70 - 9.90 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है।

3. स्वराज 963 FE 

  • यह ट्रैक्टर उन्नत तकनीकों से बनाया गया है जो इसे खेती के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाता है। स्वराज 963 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।
  • स्वराज 963 FE एक 60 एचपी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है जिसमें 3 सिलेंडर 3478 सीसी इंजन है। यह इंजन उच्च प्रदर्शन देने के लिए 2100 आरपीएम जनरेट करता है।
  • पीटीओ पावर भी इसकी शानदार हैं जो की 53.6 एचपी हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड बिना नुकसान के टैंक के साथ दिया गया हैं जो की इंजन को ठंडा रखता हैं।
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग डिफरेंशियल सिलेंडर के साथ दिया गया हैं।
  • स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.5 x 16 के हैं और रियर टायर 16.9 X 28 के दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 10.50 - 11.60 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के 5 बेहतरीन ट्रैक्टरों के बारे में जानिए विस्तार से

4. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स

  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स नए मॉडल में 55 एचपी का इंजन दिया गया हैं।
  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स इंजन की क्षमता 3514 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर हैं जो 2000 इंजन वाले आरपीएम रेटेड हैं और यह संयोजन खरीदारों के लिए बहुत अच्छा है।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 49 एचपी की दी गयी हैं। पावरमैक्स फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश (T20) का ट्रांसमिशन दिया गया हैं।
  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स में आपको 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स मिल जाते हैं। आयल इम्मरसेड ब्रेक ट्रैक्टर को अच्छा नियंत्रण प्रदान करते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग हैं, जिससे की ट्रैक्टर को आसानी से चलाया जा सकता हैं।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम की दी गयी है।
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.5 x 16 के दिए गए है और रियर टायर 14.9 X 28 के दिए गए है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत लाख 8.00- 9.50 रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है।

5. जॉन डियर 5060 E

  • ये ट्रैक्टर बेजोड़ शक्ति और सुंदर डिज़ाइन के साथ आता है। 60 HP का इंजन इस ट्रैक्टर में है, जो 2400 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • इस कैटेगिरी में जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर का एयर क्लीनर सबसे बड़ा है, जो पूरे राइड के दौरान डस्टर-मुक्त एयर फिल्टर प्रदान करता है।
  • इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स / 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स के ऑप्शन में दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स दिए गए है जिससे की ट्रैक्टर को आसनी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • भारत में जॉन डियर 5060 E 2WD की कीमत 10.85-11.50 लाख (एक्स-शोरूम कीमत)रुपए है। भारत में जॉन डियर 5060 E की कीमत बहुत सस्ती है।

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको खेती, पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं। 

श्रेणी