Trakstar 550 ट्रैक्टर: अपनी खेती को बनाएं आसान - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानें

Published on: 28-May-2024
Updated on: 28-May-2024

शानदार डिजाइन वाला ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली है। ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर एक सफल ट्रैक्टर है। 550 सभी नवीनतम तकनीक के साथ खेत पर काम करने के लिए बनाया गया है।

यहां हम आपको ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर के सभी गुणवत्ता फीचर्स, विशेषताओं और कीमत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Trakstar 550 ट्रैक्टर की इंजन पावर? 

  • Trakstar 550 शक्तिशाली इंजन पावर के साथ में आता है, इस ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर के इंजन की cubic Capacity 2979 CC है और इसका इंजन 2200 RPM पर उत्कर्ष्ठ प्रदर्शन करता है। इसमें आपको शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है। 
  • ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर में खेत पर उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता है। ट्रैकस्टार 550 सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है। इस ट्रैक्टर से किसान हर प्रकार के कार्य को आसानी से कर सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 6 Spline वाला पीटीओ मिलता है जो की 540 RPM पर उचित प्रदर्शन करता है।
  • Trakstar 550 PTO Power 43.28 hp की पावर के साथ में बनाया गया है, जिससे की पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Trakstar कंपनी के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Trakstar 550 ट्रांसमिशन (Transmission)

Trakstar 550 Transmission की बात करे तो इसमें आपको Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन मिल जाता है। 

ट्रैक्टर के Gear Box में आपको 8 Forward + 2 Reverse गति के लिए गियर्स मिल जाते है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको Clutch Single/Dual दोनों ऑप्शन मिलते है आप अपनी सुविधा के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते है।

Trakstar 550 ब्रेक्स (Brakes) और स्टीयरिंग (Steering)

  • Trakstar 550 Brakes की बात करे तो ट्रैक्टर को कठोर से कठोर स्थिति में नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Oil immersed Brakes कंपनी प्रदान करती है।
  • तेल में डूबे ब्रेक ट्रैक्टर को किसी भी स्थिति में नियंत्रित कर सकते है, जिससे की हर प्रकार की मिटटी और फिसलन वाले स्थान पर इस ट्रैक्टर से आसानी से कार्य किया जा सकता है।
  • Trakstar 550 Steering की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Power Steering Type कंपनी के द्वारा दिया गया है। 
  • पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को आसानी से कम स्थान पर भी मोड़ा जा सकता है जिससे की किसानों को ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए अच्छी सुविधा मिलती है।

Trakstar 550 टायर और फ्यूल टैंक (Fuel Tank)

  • Trakstar 550 एक 2 Wheel drive ट्रैक्टर है जिसमें कंपनी ने 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 / 16.9 x 28 के ऑप्शनल रियर टायर आपको मिल जाते है।
  • लंबे समय तक खेतो पर कार्य करने के लिए Trakstar 550 में 50 लीटर Capacity वाला फ्यूल टैंक आपको मिलता है जिससे की आप एक बार में इसमें डीज़ल को बार कर कई घंटो तक कार्य कर सकते है। 
  • जिससे की आपके समय की बचता होती है और कार्य भी समय से समाप्त हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Massey Ferguson 7250 DI PowerUp आता है शानदार इंजन शक्ति के साथ

Trakstar 550 हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी (Hydraulics Lifting Capacity)

  • अच्छी Hydraulics Lifting Capacity ट्रैक्टर को वजन उठाने में मदद करती है जिससे की ट्रैक्टर ढुलाई जैसे कार्य भी आसानी से कर सकता है। 
  • Trakstar 550 में आपको Lifting Capacity 1600 किलोग्राम की मिलती है जिससे की आप इस ट्रैक्टर का उपयोग ढुलाई के कार्यो में भी आसानी से कर सकते है। 
  • 3 point लिंकेज का बेतरीन सिस्टम इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाती है इसमें Open centre, live और ADDC Hydraulics होने से ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण आपको मिलता है। ये फीचर इस ट्रैक्टर को आपके लिए एक बहतरीन विक्लप बनाता है।

Trakstar 550 की कीमत (Trakstar 550 Tractor Price)

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.71-7.64 लाख रूपए है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा अंतर भी आपको मिल सकता है।

इस ट्रैक्टर की कीमत भारत के किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इस ट्रैक्टर के साथ में कंपनी 6 साल की वार्रन्टी भी देती है।

इस लेख में आपने Trakstar 550 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जाना है। ऐसी ही ट्रैक्टर, मशीनरी, खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप merikheti पर विजिट कर सकते है।

श्रेणी