हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा एलान 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज होगा माफ़

Published on: 05-Aug-2024
Updated on: 05-Aug-2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों को 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों को नए स्थान पर स्थानांतरित करने में कोई समस्या नहीं होगी।

उनका कहना था कि अब राज्य में सभी फसल MSP पर सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

किसानों के लिए हरियाणा सरकार की घोषणाओं पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का बयान सामने आया है। उनका कहना था कि हरियाणा के किसानों को सरकार ने बहुत बड़ी सौगात दी है। हम पहले भी 14 फसलें MSP पर खरीद चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने हरियाणा में किसानों के लिए कई योजनाओं को लागू किया है, जिससे वे पहले की सरकारों के दौरान धरने पर बैठने से बच गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज खोलने पर सरकार किसानों को देगी 50 प्रतिशत अनुदान

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान

केंद्रीय वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार सभी फसलों को खरीदने का प्रयास करेगी जो केंद्र सरकार MSP घोषित करती है। ये निर्णय किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। शेष राज्यों को भी इसका पालन करना चाहिए।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों को भी राज्यों में किसानों की सारी फसलें खरीदनी चाहिए। क्योंकि दोनों पार्टियां किसान आंदोलन के दौरान अपने आप को किसान हितेषी दिखा रहे थे, किसानों की मांगे पूरी होंगी अगर सारी सरकार MSP घोषित करे।

श्रेणी