करतार 5136 ट्रैक्टर: पावरफुल इंजन, बेहतरीन फीचर्स और आकर्षक कीमत

Published on: 04-Jul-2024
Updated on: 04-Jul-2024

किसान भाइयों जमीन की तैयारी से लेकर बुआई तक, आप करतार 5136 ट्रैक्टर के साथ सभी प्रयासों को आसान बना सकते हैं।

इसकी पावर स्टीयरिंग और कई अन्य जोरदार विशिष्टताओं के साथ, इसे ट्रेंडिंग आवश्यकताओं के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए डिजाइन किया गया है।

यहां आप इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानोंगे।

करतार 5136 ट्रैक्टर का इंजन

करतार 5136 सुपर आकर्षक डिजाइन वाला अद्वितीय और उत्तम क्वालिटी का ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का इंजन अत्यधिक एडवांस तकनीक और श्रेष्ठ कच्चे माल से निर्मित है।

करतार 5136 एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर है जो अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा है। फलती-फूलती कृषि की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करतार ट्रैक्टर्स ब्रांड ने करतार 5136 मॉडल बनाया है।

ट्रैक्टर का इंजन 3120 सीसी है, जो 50 एचपी की अधिकतम पावर उत्पन्न करता है और खेती के कामों के लिए पर्याप्त टॉर्क उत्पन्न करता है।

यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है जिन्हें खेती के साथ-साथ व्यावसायिक कार्यों के लिए भी ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। इस ट्रैक्टर की बढ़ती मांग से ब्रांड को अपने टॉप पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

करतार 5136 मॉडल हैवी-ड्यूटी रेंज में आता है, जो कठोर मिट्टी की स्थिति में काम करने के लिए उच्च शक्तिप्रदान करता है।

इस ट्रैक्टर का पावर टेक ऑफ़ 43.58 एचपी है, जो खेती के उपकरणों को संभालने के लिए अच्छा है। कार्यों के दौरान कम ईंधन का उपयोग करते हुए, यह शक्तिशाली इंजन ईंधन कुशल भी है।

करतार 5136 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • करतार 5136 डुअल-क्लच के साथ आता है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है।
  • Partial Constant Mesh टाइप का ट्रांसमिशन इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है, साथ ही, इसमें दस स्पीड का गियरबॉक्स लगाया गया है, जिसमें 8 Forward और 2 reverse गियर दिए गए हैं।
  • करतार 5136 में 33.27 कि.मी. प्रति घंटे की फॉरवर्डिंग और 14.51 कि.मी. प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड है।
  • इस मॉडल के तेल में डूबे हुए ब्रेक इसे दुर्घटनाओं और फिसलन से सुरक्षित रखते हैं।
  • ट्रैक्टर को आसानी से मनचाही गति देने के लिए करतार 5136 में पावर स्टीयरिंग है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम केे लिए 55-लीटर के बड़े ईंधन टैंक की क्षमता प्रदान करता है।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता भी काफी शानदार है, इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है।
  • करतार 5136 ट्रैक्टर में 7.50 X 16 के फ्रंट टायर और 14.9 x 28 के रियर टायर आपको मिल जाते है।
ये भी पढ़ें: Kartar GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर को खरीद कर किसानों को होगा बंपर लाभ

करतार 5136 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

करतार 5136 की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7,40,000 से 7,50,000 लाख रूपए तक है।

कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर की कीमत इसके फीचर्स के आधार पर बिलकुल सही है।

श्रेणी