कुबोटा नियोस्टार B2441: आधुनिक सुविधाओं के साथ किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर

Published on: 15-Aug-2024
Updated on: 15-Aug-2024

कुबोटा कंपनी किसानों के लिए नियमित रूप से ट्रैक्टर बनाती रहती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं, और इसने किसानों के लिए बागवानी के काम के लिए ऐसा ट्रैक्टर बनाया है जिससे सभी कार्य सरलता से किए जा सकें। 

इस ट्रैक्टर का नाम कुबोटा नियोस्टार B2441 है, जिसमें 24 HP का शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाएँ होती हैं। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

कुबोटा नियोस्टार B2441 का इंजन पावर

  • कुबोटा नियोस्टार B2441 में कुबोटा कंपनी ने एक दमदार इंजन दिया है।
  • इस ट्रैक्टर में 24 HP का ताकतवर इंजन मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 1123 CC की क्यूबिक क्षमता का है और यह 2600 रेटेड RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
  • इस ट्रैक्टर में लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम उपलब्ध है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर और 3 सिलेंडर हैं।
ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कुबोटा नियोस्टार B2441 फीचर्स

  • ट्रांसमिशन की बात करें तो, इस ट्रैक्टर में ड्राई सिंगल प्लेट ट्रांसमिशन मिलता है।
  • इसके गियरबॉक्स में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स मिलते हैं।
  • इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड भी बेहतरीन है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 1.00 - 19.8 kmph है, जिससे ट्रैक्टर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक्स दिए गए हैं जिससे इसे नियंत्रित किया जा सके।
  • इस ट्रैक्टर में मैनुअल स्टीयरिंग है।
  • हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम की बात करें तो, इसमें पोजीशन कंट्रोल और सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल वाला हाइड्रोलिक सिस्टम मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कैटेगरी 1 और 1N थ्री-पॉइंट हिच प्रदान किया है।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम है, जिससे भारी सामान उठाना आसान हो जाता है।
  • ट्रैक्टर में 7.0 x 12 के फ्रंट टायर और 8.30 x 20.0 के रियर टायर हैं, जो किसी भी मिट्टी में आसानी से काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

कुबोटा नियोस्टार B2441 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

कुबोटा नियोस्टार B2441 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5.78 लाख रुपये है, जो जगह के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।  इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट और इसमें उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार तय की गई है।

Merikheti पर आपको हमेशा सही जानकारी मिलती है। यदि आप कुबोटा कंपनी के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स की विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो आप Merikheti पर जा सकते हैं।

श्रेणी