नीलगाय और जंगली सूअर को फसल से दूर रखने का क्या उपाय है ?

Published on: 07-Mar-2024

किसानों की फसलों को बहुत सारी प्राकृतिक आपदाऐं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करती हैं। कभी अप्रत्याशित बारिश तो कभी आंधी- तूफान और आजकल तो निराश्रित पशुओं का खेतों में झुंड नजर आता है। 

अब भारत के सभी हिस्सों में नीलगायों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नीलगाय अब पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी लहलहाती फसलों को बर्बाद कर रही हैं। 

किसानों की इस परेशानी को मंदेनजर रखते हुए क्लियर जोन ने क्लियर जोन रिप्लांटो वन जीरो नाइन टू नाम के एक रामबाण उत्पाद को तैयार किया है। इसका एक बार उपयोग करने से नीलगाय और सुअर जैसे जंगली जानवर 15-30 दिन तक खेतों के आस-पास तक नहीं भटकते हैं। 

बतादें, कि यह प्रोडक्ट खेत में नीलगाय और जंगली जानवरों को खेत में प्रवेश नहीं करने में सहयोग करता है। आज हम इस लेख में जानेंगे इस खास उत्पाद के विषय में जिससे किसान भाइयों को इसका उपयोग करने से मदद मिल सके।   

नीलगाय और सुअर को खेत से दूर भगाने में मददगार उत्पाद 

एग्रीकल्चर एग्जिबिशन में आए क्लियर जोन में 8-9 साल तक काम करने वाले कौशल पटेल ने मीडिया को बताया कि वह बीते 4 सालों से इस समस्या पर अध्ययन और शोध कर क्लियर जोन रिप्लांटो वन जीरो नाइन टू जैसे एक ऐसे प्रोडक्ट को बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: महंगी तार फैंसिंग नहीं, कम लागत पर जानवर से ऐसे बचाएं फसल, कमाई करें डबल

जिसको एक बार खेत में छिड़कने से 15-30 दिन तक नीलगाय और सुअर जैसे जंगली जानवर खेत में पांव तक नहीं रखते। इस प्रोडक्ट की सबसे अच्छी बात ये है, कि इस प्रोडक्ट में कोई भी केमिकल या जहर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। नेचुरल प्रोडक्ट को प्रोसेस कर यूएस और जर्मनी के टेक्नोलॉजी का यूज कर इंडियन कल्चर के लिए बनाया गया है।

खेत में किस प्रकार करें उत्पाद का इस्तेमाल 

मिट्टी पर इस उत्पाद को डालने के बाद सुअर खेत में नहीं आते। वहीं, फसलों पर इस उत्पाद का छिड़काव करने से नीलगाय खेत के पास नहीं आते हैं। क्योंकि ये प्रोडक्ट साइकोलॉजी पर काम करता है। 

इसके अतिरिक्त मीडिया वार्ता के दौरान कौशल पटेल ने बताया कि इस प्रोडक्ट का दाम प्रति बीघा 150 रुपए है। इस वजह से इसका इस्तेमाल करने से किसानों के जेब पर ज्यादा खर्च नहीं पड़ेगा। नीलगाय और सुअर के अतिरिक्त क्लियर जोन अभी बंदरों को भगाने वाले प्रोडक्ट पर शोध कर रही है।

श्रेणी