आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बादाम की खेती करके अच्छा-खासा मुनाफा उठा सकते हैं। जानकारी के ले बतादें, कि बादाम के पेड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसका पेड़ लगा कर आप 50 सालों तक मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।
क्योंकि बादाम का पेड़ तकरीबन 50 वर्षों तक फल प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं, कि ड्राई फ्रूट्स की मांग संपूर्ण विश्व में सदैव बनी रहती है।
परंतु, भारत में विशेष रूप से इसकी मांग अधिक होती है। यहां ड्राई फ्रूट्स से मिठाइयां भी निर्मित होती हैं और इसका उपयोग शादी विवाह में भी होता है।
अगर बादाम की बात की जाए तो जिसकी मांग ड्राई फ्रूट्स में सर्वाधिक होती है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि बादाम का सेवन करने से दिमाग काफी तेज होता है। इस वजह से बच्चों को भी शुरुआत से ही बादाम खिलाए जाते हैं।
परंतु, बादाम इतने महंगे होते हैं, कि इनको सब नहीं खा सकते। विशेष रूप से किसान वर्ग से तो ये आज भी दूर है। इसलिए हम इस लेख में आपको जानकारी देंगे की आप अपने घर में बादाम का पेड़ कैसे लगा सकते हैं।
दरअसल, बादाम का पेड़ लगाने के लिए सबसे पहली बात तापमान का ध्यान रखना पड़ता है। यदि आपकी इच्छा हैं, कि आपका बादाम का पेड़ शीघ्रता से बड़ा हो जाए तो प्रयास करें कि इसके आसपास का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस ही रहे।
साथ ही, बादाम के पौधरोपण के दौरान आपको विशेष ध्यान रखना है, कि जहां आप इसको लगा रहे हो वहां की मृदा को न्यूनतम तीन से चार बार बेहतर ढंग से जोत लें।
पौधा लगाने के पश्चात इसमें अत्यधिक जल ना डालें, कोशिश करें की कम से कम जल ही इसमें डाला जाए। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि प्रारंभिक कुछ महीनों तक पौधे पर प्रत्यक्ष रूप से धूप सारे दिन ना पड़े। बतादें, कि यदि ऐसा होता है, तो पौधा मुरझा जाएगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिकन बादाम से भी महंगी हो गई है भारत की यह सब्जी जाने 1200 प्रति किलो मूल्य होने का क्या है कारण?
बाजार में इस समय आपको अमेरिकन, मामरा और केलिफोर्निया किस्म के बादाम मिलेंगे। इनमें उत्पादन की दृष्टि से देखा जाए तो केलिफोर्निया बादाम सबसे अच्छा माना जाता है। इनके एक पेड़ से आपको कई किलोग्राम बादाम अर्जित हो जाऐंगे।
बादाम बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक साबित होता है। इससे दिल के दौरे का जोखिम भी काफी कम होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बादाम का सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसके साथ-साथ बादाम दांतों एवं हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।