मेरीखेती ने जुलाई माह की किसान पंचायत का आयोजन ब्रजधाम फार्म में किया

Published on: 30-Jul-2024
Updated on: 30-Jul-2024

मेरीखेती ने मासिक किसान पंचायत का आयोजन इस बार अलग और रचनात्मक ढ़ंग से किया है। इस बार जुलाई माह की मेरीखेती किसान पंचायत का आयोजन ब्रजधाम फार्म्स नौहझील (मथुरा) में मास्टर रोशन सिंह प्रधान जी की अध्यक्षता में संपन्न की गई।

इस भव्य किसान पंचायत की चर्चा का मुख्य विषय पौधरोपण का महत्त्व और इसके प्रति जागरुकता को बढ़ाना रहा। किसान पंचायत में इस वर्ष भीषण गर्मी और तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर सजगता बरतने व इससे बचाव के संभव प्रयासों पर विचार विमर्श किया गया।

मेरीखेती किसान पंचायत का प्रमुख उद्देश्य किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए योजनाओं पर मिलने वाले सभी लाभों की जानकारी के साथ-साथ उत्तम जीवनशैली भी होता है।

इसलिए ब्रजधाम फार्म्स में काफी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने पौधरोपण करके धरती माँ की हरियाली को बरकरार रखने के लिए स्वयं पौधरोपण करने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: मेरीखेती ने आनंदपुर में जून महीने की किसान पंचायत का भव्य आयोजन किया

किसान पंचायत में मास्टर छेदालाल पाठक जी, अमीचंद मास्टर जी, देवेंद्र पाठक, अनिल मास्टर, अशोक पाठक, प्रेम, ब्रजेश प्रधान, अतुल पाठक, फर्जन्द डाक्टर, अख्तर मुखियाजी, बच्चू पंडित, गुड्डा प्रधान, मनोज पाठक, धर्मेंदर पाठक, दयाराम पाठक, सोनेश पाठक और विपिन पाठक समेत बहुत सारे प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़कर पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।

मेरीखेती किसान पंचायत के वृक्षारोपण अभियान में मेरीखेती वेबसाइट के कॉ-फाउंडर कृष्ण पाठक जी ने भी हर्षोल्लास के साथ पौधरोपण किया।

किसान पंचायत में मौजूद युवा एवं बुजुर्ग प्रगतिशील किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी आने वाली पीढ़ी पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालेगा। इसलिए हमें भारत की हरी भरी प्राकृतिक विरासत को सहजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

श्रेणी