ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर: 45 HP इंजन के साथ उन्नत तकनीक और विशेषताओं का पूरा विवरण

Published on: 24-Jun-2024
Updated on: 24-Jun-2024

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर कंपनी नई प्रौद्योगिकी के साथ बनाया गया है। कंपनी नई तकनीक का उपयोग करके ट्रैक्टर बनाती है। यह ट्रैक्टर किसानों में बहुत लोकप्रिय हो गया है।

इस ट्रैक्टर का उद्देश्य किसानों की खेती को आसान बनाना है। आज के लेख में हम ट्रैकस्टार कंपनी का ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर का पूरा विवरण देंगे।

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर की इंजन शक्ति क्या है?

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रेक्टर में आपको 45 HP का इंजन मिल जाता है, जिससे की आप आपने बागवानी के कार्यो को आसानी से कर सकते है।
  • ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2979 cc है साथ ही इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर्स मिल जाते है। इस ट्रैक्टर से आपको अच्छी माइलेज मिल जाती है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है, जिससे की आप आसानी से सभी खेती और बागवानी के कार्य कर सकते है।

किसान भाइयों इस ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी ने किसानों के बागवानी के कार्यों को आसान बनाने के लिए किया गया है जिससे की बागवानी वाले किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: Trakstar कंपनी के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर में Partial Constant Mesh का Transmission आपको मिल जाता है।
  • ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed Brakes मिल जाते है जिससे किसी भी स्थिति में ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग प्रदान किया है, जिससे की ट्रैक्टर को आसानी से कम स्थानों में भी मोड़ा जा सकता है।
  • ट्रैकस्टार 545 पीटीओ एचपी 30.82 HP है और इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है।
  • ट्रैकस्टार 545 Fuel Tank 50 लीटर की क्षमता के साथ में आता है।
  • Front टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के फ्रंट और 13.6 x 28 के रियर टायर मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल है।

ये भी पढ़ें: Trakstar 550 ट्रैक्टर - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानें

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.30-6.09 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Merikheti के हमारे इस लेख में आपने ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास ट्रैकस्टार 545 से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Merikheti पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है।

श्रेणी
Ad
Ad