आजकल लोग फसल खेत में उगाने के साथ साथ दीवारों पर भी खेती करने लग गए हैं। जी हाँ इस प्रकार की खेती को विज्ञान की भाषा में वर्टिकल फार्मिंग (Vertical farming) बोलते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस तरह की खेती इजराइल में ग्रीनवॉल नाम की कंपनी काफी बड़े पैमाने पर करती है। दरअसल, ग्रीनवॉल के अलावा भी विश्व भर में विभिन्न कंपनी इस तरह की वर्टिकल फार्मिंग से जुड़ रही हैं।
सामान्य तौर पर हम सबने हमेशा जमीन के ऊपर ही किसानों को खेती करते हुए देखा है। लेकिन हां, कुछ लोग अपनी बालकनी और छत पर गमलों के सहारे सब्जियों की खेती करते जरूर देखे हैं।
हालांकि, वो भी एकसार जमीन पर ही होती है। परंतु, अगर हम कहें की विश्व में बहुत सारी जगह लोग दीवारों पर खेती कर रहे हैं, तो क्या आप मानोगे? सबसे खास बात यह है, कि ये लोग दीवारों पर हर प्रकार की फसल पैदा कर रहे हैं। इसमें सब्जियों से लेकर गेहूं और धान तक शम्मिलित हैं। चलिए आपको बताते हैं, कि ऐसा कैसे और क्यों हो रहा है।
वहां पर इस प्रकार से चीजों को विकसित किया जाता है, जो दशकों उपरांत इंसानों की आवश्यकता बन जाते हैं। दरअसल, उन्होंने दीवारों पर खेती जमीन के अभाव की वजह से चालू की थी।
जिस प्रकार से दुनिया की जनसँख्या बढ़ रही है, उसे देख कर लगता है, कि आगामी समय में इंसानों के लिए धरती की जमीन इतनी कम हो जाएगी कि खेती के लिए जगह बचेगी ही नहीं।
ये भी पढ़े: इजराइल की मदद से अब यूपी में होगी सब्जियों की खेती, किसानों की आमदनी बढ़ाने की पहल
इस कंपनी का कहना है, कि उसके इस प्रोजेक्ट में विश्वभर की बड़ी-बड़ी कंपनियां जुड़ रही हैं। यहां तक की गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां भी अब इस कारोबार में लग चुकी हैं।
बहुत बारी ये खेती पहले से बनी दीवारों पर होती है तो कई बारी इसके लिए अलग से दीवारें निर्मित की जाती हैं। तैयार की गई इन सभी दीवारों को जमीन पर इस हिसाब से सेट किया जाता है कि यह क्षतिग्रस्त ना हों।
इनकी सिंचाई का प्रबंधन भी अलग ढ़ंग से किया जाता है, इसके लिए पाइपलाइन्स की भी सहायता ली जाती है। बतादें, कि आजकल इजरायल के साथ-साथ वर्टिकल फार्मिंग (Vertical farming) की सहायता से खेती चीन, यूरोप और अमेरिका में भी हो रही है।