मानसून का इंतज़ार ख़तम इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Published on: 25-Jun-2024
Updated on: 01-Jul-2024

भीषण गर्मी के बाद देशभर के किसान और लोग बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि देश के कई राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है।

जल्द ही मानसून बचे हुए राज्यों की ओर भी बढ़ेगा और धीरे-धीरे पूरे देश को कवर करेगा। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जो खेती के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

देशभर में मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश भागों में मानसून पहुंच गया है और अब जल्द ही पूरे देश में इसकी फैलाव होने की संभावना है।

केरल में 4 जून को मानसून की प्रारंभिक गति धीमी रही थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार तेज हो रही है और इसे जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी देखने की संभावना है।

इस साल की भीषण गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया था, खासकर उन क्षेत्रों में जहां गर्मी और लू का प्रकोप बहुत अधिक था।

ये भी पढ़ें: आधुनिक समय में बढ़ता तापमान खेती के लिए बड़ा संकट

मानसून की वास्तविक स्थिति क्या है?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मानसून की फैलाव होने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है और महाराष्ट्र में भी इसने बचे हुए क्षेत्रों को कवर कर लिया है।

मध्यप्रदेश में भी मानसून पहुंच चुका है और यहां के बड़े हिस्से को अपने प्रभाव में ले चुका है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ जिलों में भी मानसून का प्रवेश हो चुका है।

अगले चार दिनों के दौरान, मानसून गुजरात के अधिकांश क्षेत्रों को कवर करने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बचे हुए क्षेत्रों को भी मानसून अगले दिनों में कवर कर सकता है।

बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और झारखंड के कुछ भागों तक भी मानसून की पहुंच होने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल हैं।

किन राज्यों में हो सकती है बारिश?

अगले पांच दिनों में देश के पश्चिमी तट पर लगातार बारिश हो सकती है, जिसमें केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वही सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इधर ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ भागों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

श्रेणी